फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wedding rituals completed after treatment of bullet injured groom

Aligarh News: गोली लगने से घायल दूल्हे के उपचार बाद पूरी हुईं शादी की रस्में, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 16 Feb 2024 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 16 Feb 2024 02:49 AM IST
सार

विवाह स्थल पर बदमाशों की फायरिंग से दूल्हा घायल हो गया। उपचार के बाद शादी की रस्में पूरी हुईं और दुल्हन विदा हुई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Wedding rituals completed after treatment of bullet injured groom
शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौहझील कस्बे में 14 फरवरी रात बदमाशों की फायरिंग में घायल दूल्हा उपचार के बाद विवाह स्थल पर पहुंचा। शादी की रस्में पूरी होने के बाद वह दुल्हन को विदा करा ले गया। इस संबंध में वधू पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सोनम पुत्री निरंजन निवासी फरीदमपुर थाना नौहझील की शादी अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव दमुआका निवासी रेखपाल के पुत्र गौरव की बरात नौहझील के रायपुर रोड स्थित एक मैरिज होम में 14 फरवरी रात पहुंची। इसी बीच 5-6 लोग गाड़़ी से पहुंचे और फायर कर दिया। गोली दूल्हे गौरव की जांघ में जा लगी और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने दूल्हे को सीएचसी नौहझील भिजवाया, यहां से डाक्टरों ने मथुरा रेफर कर दिया। मथुरा से उपचार के बाद देर रात दूल्हे गौरव व सोनम की शादी की रस्में पूरी हुईं।
विज्ञापन


15 फरवरी को दूल्हा दुल्हन को विदा करा कर साथ ले गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोनम के पिता निरंजन सिंह की तहरीर पर तेज सिंह, राहुल व वीरेंद्र निवासी फरीदमपुर थाना नौहझील के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं निरंजन का आरोप है कि तीनों ने 20 जनवरी को धमकी देकर सबक सिखाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed