फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Web registration started in Raja Mahendra Pratap Singh University

Raja Mahendra Pratap Singh University: एडिशन के लिए वेब रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण

Tue, 06 May 2025 11:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 11:23 AM IST
सार

प्रवेशार्थी विश्वविद्यालय कैंपस व संबद्ध महाविद्यालयों के लिए एक साथ आवेदन कर सकता है। आवेदन/वेब पंजीकरण के बाद विद्यार्थी पंजीकरण आवेदन पत्र का प्रिंट (हार्ड कॉपी) लेकर संबंधित विश्वविद्यालय कैंपस व संबद्ध महाविद्यालय जहां भी वह प्रवेश चाहता है, वहां जाकर प्रवेश समिति कार्यालय में जमा करेगा।

विज्ञापन
Web registration started in Raja Mahendra Pratap Singh University
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अब विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर वेब पंजीकरण कराना होगा, जिसकी शुरुआत 5 मई को हो गई।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में पहली बार समर्थ पोर्टल के जरिये वेब पंजीकरण होने की व्यवस्था की गई है। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी प्रो. एसके रावत ने बताया कि यूआरएल https://rmpssuadm.samarth.edu.in पर विद्यार्थियों को अपना वेब पंजीकरण कराना होगा। स्नातक में नवीन प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण शुल्क 300 रुपये, स्नातकोत्तर के लिए 400 रुपये पेमेंट गेट-वे माध्यम से लिया जाएगा। एक प्रवेशार्थी एक ही पंजीकरण शुल्क में एक से अधिक कार्यक्रम का चयन कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक प्रवेशार्थी विश्वविद्यालय कैंपस व संबद्ध महाविद्यालयों के लिए एक साथ आवेदन कर सकता है। आवेदन/वेब पंजीकरण के बाद विद्यार्थी पंजीकरण आवेदन पत्र का प्रिंट (हार्ड कॉपी) लेकर संबंधित विश्वविद्यालय कैंपस व संबद्ध महाविद्यालय जहां भी वह प्रवेश चाहता है, वहां जाकर प्रवेश समिति कार्यालय में जमा करेगा। संबंधित संस्थान मेरिट लिस्ट के बाद उस विद्यार्थी का प्रवेश मेरिट के आधार पर लेगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल के क्रियान्वयन के लिए सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों व तकनीकी कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। - वीके सिंह, कुलसचिव, आरएमपीएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed