{"_id":"62a79c39da8e607d1040b506","slug":"web-registration-in-rmpu-from-june-1-aligarh-news-ali2938189137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीयू में वेब पंजीकरण 15 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीयू में वेब पंजीकरण 15 जून से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ में वेब पंजीकरण 15 जून से शुरू होंगे। इसके लिए अधिकृत एजेंसी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पिछले दिनों हुई प्रवेश समिति की बैठक में लिए निर्णय के क्रम में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का वेब पंजीकरण 15 जून से शुरू हो जाएगा, जो 30 जून तक होगा। आरएमपीयू से संबद्ध अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के 408 महाविद्यालयों की लॉगिन आईडी विवि की वेबसाइट पर एजेंसी अपलोड करेगी। नए शैक्षिक सत्र में मंडल के चारों जिलों के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के स्नातक में प्रवेश की जिम्मेदारी विवि की होगी। इस संबंध में विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को प्रवेश लेना है, उन्हें वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके बिना प्रवेश प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी।
योग में भी महाविद्यालय दिखाएंगे जोश
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों को 21 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सेदारी करनी होगी। इस संबंध में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों व प्रबंधकों को पत्र जारी किए जा चुके हैं। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो, समाचार कतरन, वॉल पेंटिंग व बैनर की जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. नीता वार्ष्णेय के मोबाइल नंबर पर भेजना होगा।