फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Weather became pleasant with strong winds

अलीगढ़ : तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट

Mon, 02 May 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant with strong winds
स्वीमिंग पूल में मस्ती करते बच्चे। - फोटो : CITY OFFICE
रविवार को मौसम के मिजाज कुछ बदले नजर आए। तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी। दिन में कई बार आसमान में बादल से छाए रहे। तेज हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को पारा 44 पार पहुंच गया था।
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी घंटा की रही। रविवार सुबह से तेज हवाएं चलीं। जिसने मौसम को सुहाना कर दिया। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रविवार को सरकारी व गैर सरकारी संस्थान व कार्यालय बंद होने के कारण सड़कों पर भीड़ कम रही। शाम के समय मौसम सुहाना हो गया। लोग अपने परिवार के साथ सैर सपाटे को निकले। सड़क किनारे खड़ी चाट-पकौड़ी, चाइनीज फूड, कुल्फी फालूदा व आइसक्रीम का लोगों ने जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed