{"_id":"645001d56793d56653083b40","slug":"weather-became-pleasant-due-to-intermittent-rain-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, हुआ शिमला सा अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, हुआ शिमला सा अहसास
Mon, 01 May 2023 11:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 May 2023 11:45 PM IST
सार
ठंड के कारण लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए। शहर में सोमवार सुबह लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले। शहर के रामघाट रोड, रेलवे रोड, स्टेशन रोड, सेंटर प्वाइंट आदि स्थानों पर लोगों को गर्म कपड़े पहने देखा गया।
विज्ञापन
दुबे का पड़ाव पर हुई तेज बारिश में होकर जाते स्कूटी सवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले में सोमवार को रुक-रुककर हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। शिमला का सा अहसास अलीगढ़ में होने लगा। अचानक मौसम में परिवर्तन से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अभी चार मई तक मौसम के मिजाज बदले रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 13 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। अमूमन अप्रैल के अंत व मई की शुरूआत में जिले का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार होता है। बारिश की वजह से सुबह तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
दस बजे के बाद बूंदाबांदी फिर से शुरू हो गई। घंटे भर बाद बूंदाबांदी बंद हो गई। कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली। दोपहर में 12 बजे के बाद फिर से बादल छाए और शाम चार बजे से बारिश शुरू हो गई, जो रुक-रुककर होती रही। रात में लोगों ने कूलर, एसी बंद कर दिए। पंखे की हवा ही ठंडी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार चार मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
गर्म कपड़े फिर से निकले
ठंड के कारण लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए। शहर में सोमवार सुबह लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले। शहर के रामघाट रोड, रेलवे रोड, स्टेशन रोड, सेंटर प्वाइंट आदि स्थानों पर लोगों को गर्म कपड़े पहने देखा गया।
पिछले साल एक मई को 40 डिग्री था तापमान
साल 2022 में एक मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। पिछले साल एक मई को गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे। लेकिन, इस साल बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है।
साल अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2020 40 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
2021 38 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
2022 40 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
2023 26 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस