{"_id":"6564b7fb3d002e675e01fc78","slug":"weather-became-cool-due-to-a-few-minutes-of-rain-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सुबह बौछार, शाम को चंद मिनटों की बारिश से मौसम हुआ ठंडा, प्रदूषण स्तर में आएगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सुबह बौछार, शाम को चंद मिनटों की बारिश से मौसम हुआ ठंडा, प्रदूषण स्तर में आएगी कमी
Mon, 27 Nov 2023 09:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Nov 2023 09:08 PM IST
सार
27 नवंबर सुबह धुंध के कारण सुबह से ही लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हुई। धुंध के कारण सूरज पूरे दिन लुकाछिपी खेलता रहा। सुबह साढ़े नौ बजे हल्की बौछार हुई। दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं। शाम को करीब साढ़े सात बजे के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
ठंड से निकले गर्म कपड़े
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले में चंद मिनटों की बारिश से ठंड बढ़ गई है। हालांकि इससे प्रदूषण स्तर में भी कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के और आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
27 नवंबर सुबह धुंध के कारण सुबह से ही लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हुई। धुंध के कारण सूरज पूरे दिन लुकाछिपी खेलता रहा। सुबह साढ़े नौ बजे क्वार्सी, नौरंगाबाद, रामघाट रोड, सुरेंद्र नगर, स्टेशन रोड, सेंटर प्वाइंट पर लोगों ने हल्की बौछार महसूस की। दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं। शाम को करीब साढ़े सात बजे के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जो चंद मिनटों के बाद ही थम गई।
विज्ञापन
हालांकि इससे प्रदूषण का स्तर जरूर कम होगा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन