{"_id":"5e920b558ebc3e7741396332","slug":"wearing-mask-is-compulsory-in-such-situation-city-office-news-ali231158326","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : शहर से देहात तक मास्क पहनना हुआ अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : शहर से देहात तक मास्क पहनना हुआ अनिवार्य
विज्ञापन
जरूरतमंदों को मास्क वितरित करते हुए।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शहर से देहात तक मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। डीएम ने मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आशा एवं आंगनबाड़ियों को प्रतिदिन 25 मास्क व सैनिटाइजर बांटने का लक्ष्य दिया है तो बीएसए को बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को साबुन, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित करने के आदेश दिए हैं।
कोरोना वाइरस को रोकने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। लेकिन शासन प्रशासन की तमाम अपीलों के बाद भी शहर एवं देहाती इलाकों में तमाम ऐसे लोग हैं जो मास्क नहीं पहन रहे हैं। इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने शहर से देहात तक मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मास्क न पहनने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में मास्क व सेनेटाइजर घर-घर तक पहुंचाने के लिये आशा एवं आंगनबाडिय़ों को रोजाना 25-25 मास्क व सेनेटाइजर बांटने का लक्ष्य दिया गया है। बेसिक स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों को बेसिक शिक्षा विभाग मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन की टिकिया बांटी गई है।
घुमंतुओं को रोजाना भोजन बांटने के आदेश
डीएम ने जिले में रहने वाले घुमंतु प्रजाति के लोगों को रोजाना तैयार भोजन बांटने के आदेश दिये हैं। उन्होंने अफसरों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी घुमंतु परिवार भूखा न रहे।
विज्ञापन
कुलियों को भी मिलेंगे एक-एक हजार
डीएम ने ट्रेनों का संचालन बंद होने से बेरोजगार हुए कुलियों को भी प्रधानमंत्री आपदा राहत राशि का एक-एक हजार रुपया देने के आदेश दिये हैं। इसके लिए रेलवे अफसरों से कुलियों की सूची तलब कर ली है।
कोरियर वालों को भी मिलेगी छूट
लॉक डाउन के दौरान कोरियर की सर्विस ब्रेक हो गई है। इससे लोगों को कोरियर से मंगाए सामान डिलीवर नहीं हो पा रहे हैं। समस्या को देखते हुए डीएम ने कोरियर सर्विस वालों को डिलीवरी की छूट देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कोरियर सर्विस वालों को कोरोना की नियमावली के दायरे में कोरियर डिलीवर करने की छूट प्रदान कर दी जाएगी।