{"_id":"5b6dec424f1c1b254a8b50df","slug":"we-will-not-be-punished-for-the-sins-of-the-officer-mahana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर के पापों की सजा हम नहीं भोगेंगे : महाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर के पापों की सजा हम नहीं भोगेंगे : महाना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
अफसर के पापों की सजा हम नहीं भोगेंगे : महाना
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि अफसरों के पापों की सजा हम (सरकार) नहीं। उनकी सजा उन्हीं को मिलेगी।
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की घोषणा के एक दिन पूर्व अलीगढ़ पहुंचे राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने उद्यमियों से बातचीत कर उनकी पीड़ा पर मलहम लगाने का काम किया। उद्यमियों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्वयं को व्यापारिक घराने का बताकर अपनेपन का अहसास कराया और वहीं बातें की जो यहां के उद्यमी सुनना चाहते थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार तालानगरी में पहुंचे महाना ने यह कहकर भी दिल जीतने की कोशिश की कि वह उद्यमियों की समस्याएं सुनने आए हैं।
जो समस्याएं नहीं सुनेगा, वह उसका समाधान क्या करेगा। कार्यक्रम में यूपीएसआईडीसी एवं जिला उद्योग केंद्र में कर्मचारी द्वारा घूस लिए जाने का वीडियो वायरल होने एवं कर्मचारियों के निलंबन की बात भी गूंजी। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद बड़े-बड़े मगरमच्छों (भ्रष्टाचारी) को ठीक करना था। उन्हें ठीक करने के लिए उद्योगपति, व्यापारी, अधिकारी एवं आम जनता के कनेक्शन बनाए रखा।
उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश यूपी की छवि बदलने की है। सरकार एवं पार्टी की पूरी टीम उद्यमियों के सहयोग एवं संरक्षण के लिए खड़ी है। बहुत सारी चेजेंज लेकर आपके सामने आएंगे। पिछले 15 साल में जितना इन्वेस्ट हुआ, उतना डेढ़ सालों में हुआ है। उन्होंने कहा कि टाटा एवं अंबानी एयरोस्पेस में इन्वेस्ट करने को इच्छुक हैं।
विज्ञापन
श्री महाना ने कहा कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की घोषणा शनिवार को होने जा रही है। इसमें बहुत सारी घोषणाएं होने वाली हैं। पत्रकारों से बातचीत में श्री महाना ने कहा कि सरकार इंडस्ट्रियल फ्रेंडली पॉलिसी ला रही है। उद्यमियों की एसजीएसटी दस साल में वापस कर देंगे।
औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये देने जा रहे हैं। डिफेंस कॉरिडोर में अच्छी घोषणाएं होने जा रही हैं। तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली पर उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पिछले 15 साल से औद्योगिक विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भ्रष्टाचार का रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम को बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, अनंत अरोड़ा, नेकराम शर्मा, पवन खंडेलवाल आदि ने संबोधित किया।
संचालन तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के महामंत्री सुनील दत्ता ने किया। इस अवसर पर विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, धनतीज वाड्रा, मुकेश जिंदल, वीके चौधरी, मो. आसिम रूमी, मनोज अग्रवाल, मधु आंधीवाल, सुशील गुप्ता, अनिल तोमर, यूपीएसआईडीसी के आरएम टीके राय आदि मौजूद थे।
अधिकारी को जमकर हड़काया
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने यूपीएसआईडीसी के एक अधिकारी को जमकर फटकार लगायी। दरअसल अधिकारी की कई शिकायतें उनके पास पहुंची थी। पूर्व के अधिकारी के कार्यकाल में कुछ अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया था। वहां पर फिर से निर्माण हो गया है। इसके अतिरिक्त रजिस्ट्री नहीं हो रही। उन्होंने विधायकों की मौजूदगी में अधिकारी को नसीहत दी और कहा कि पुरानी व्यवस्था को छोड़ दीजिए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। हालांकि सार्वजनिक रूप से मंत्री ने अपने अधिकारियों के कार्यों की तारीफ की और कहा कि अच्छा काम कर रहे हैं।