{"_id":"62bf4e2c026ed0772c2489cf","slug":"we-were-not-tricked-by-anyone-all-the-allegations-are-baseless-aligarh-news-ali295149062","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें किसी ने नहीं बरगलाया, सभी आरोप निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें किसी ने नहीं बरगलाया, सभी आरोप निराधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपती विवाद में पति से अलग रह रही महिला व उसके दोनों बच्चों ने विधायक, उनके पुत्र व अन्य सहयोगियों पर लगे आरोपों को पुलिस के सामने सिरे से खारिज कर दिया। साफ तौर पर कहा कि मैं, मेरी बेटी व बेटा विधायक, उनके बेटे को जानते तक नहीं। बस इतना है कि जो भी हमारी मदद को आता है, मेरा पति उसी पर इसी तरह उन पर आरोप लगा देता है। यह बयान महिला, उसकी बेटी व बेटे ने पुलिस चौकी में व सीओ के सामने दिए।
बता दें कि आर्य नगर, क्वार्सी के व्यापारी राजीव अग्रवाल ने एसएसपी को शिकायत देकर विधायक अनिल पाराशर, उनके बेटे व उनके दो अन्य सहयोगियों पर आरोप लगाए थे। इसकी जांच के लिए पुलिस ने राजीव अग्रवाल की पत्नी प्रीती, बेटी मुस्कान व बेटे को पहले चौकी और फिर सीओ कार्यालय बुलाया गया। जहां महिला ने रिकार्डेड बयान देते हुए कहा है कि मैं या मेरे बच्चे उस व्यक्ति के साथ कतई नहीं रहना चाहते। रहा सवाल विधायक, उनके बेटे या अन्य किसी के द्वारा बरगलाए जाने का तो हम अपनी मर्जी से एक वर्ष से अलग रह रहे हैं। उनके बेटे या विधायक को सीधे तौर पर नहीं जानते। किसी जरिये मदद के लिए जाना अलग बात है। न उनके बेटे से मेरी बेटी की किसी तरह से पुरानी दोस्ती या जान पहचान है, न साथ पढ़े हैं। एक पिता के उत्पीड़न से खुद ही उसके बेटी बेटे इतने आहत हैं। जिस वजह से वे खुद उससे दूर रह रहे हैं। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि यह जांच में साफ हो गया है। महिला व उसके बच्चे किसी के कहने, दबाव या बरगलाने में नहीं, बल्कि पति के उत्पीड़न के चलते अलग रह रहे हैँ।