फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wathsap become enemies of law and order : commissioner

वाट़्सएप बन रहा कानून व्यवस्था का दुश्मन: कमिश्नर

Wed, 27 Jul 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Wathsap become enemies of law and order : commissioner
वाट़्सएप बन रहा कानून व्यवस्था का दुश्मन: कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नवागत कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने मंगलवार को अलीगढ़ के कमिश्नर का पदभार ग्रहण कर लिया। उनकी उच्च प्राथमिकता में विकास, कानून व्यवस्था और लाभार्थीपरक योजनाओं का 100 फीसदी क्रियान्वयन है।
विज्ञापन

सर्वोच्च प्राथमिकता में शहरों जाम, जलभराव और अतिक्रमण होगा। इस पर तीन दिन के अंदर ही प्लान तैयार कर काम शुरू कर दिया जाएगा। जीटी रोड की हालत सुधारने को तो वह आते ही जुट गए हैं। सड़कों पर जो अतिक्रमण है उस पर चोट होगी ताकि यातायात सुधार हो। सोशल साइट और वाट़्सएप बने कानून व्यवस्था के दुश्मन।  
विज्ञापन

22 जून से रिक्त चल रहे कमिश्नर अलीगढ़ के पद पर 1996 बैच के आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा ने मंगलवार को 13 वें कमिश्नर के रूप में अपना काम शुरू कर दिया। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मीडिया को अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। कमिश्नर ने कहा कि बारिश से शहर में जलभराव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चटकधूप बीमारी को बढ़ाती है। ऐसे में सबसे पहले पानी की निकासी के इंतजाम कराने होंगे। यह सबसे पहले किया जाना वाला काम है। जलभराव नहीं होने देने के आदेश नगरायुक्त को दे दिए गए दिए। सांप्रदायिक माहौल बनाए रखने की अपील करते हुए कमिश्नर ने कहा कि  लोगों को कोई शिकायत है। समस्या है तो वह एक बार सीधे अधिकारी के पास आए। अथॉरिटी जनता की सुनने के लिए है। मैंने जानकारी की है कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने को अलीगढ़ में माहौल खराब कर रहे हैं।
वाट्सएप के जरिए लोगों को आवेशित करने का प्रयास हो रहा है। ऐसे मैसेज , फोटो और वीडियो भेजे जा रहे हैं जो तनाव पैदा कर दें। कोई बहकावे में नहीं आए। कमिश्नर ने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ जैसा अपराध गंभीर हैं। ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई सख्त होगी। डीएम राजमणि यादव, अपर आयुक्त फैसल आफताब, एडीएम वित्त वीके सिंह,  नगरायुक्त संतोष शर्मा, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा की ओर देखते हुए कमिश्नर ने कहा कि वह उस परिपाटी को जिंदा करेंगे जिसमें अधिकारी अपने क्षेत्र -शहर में गुजरते समय भी लोगों की समस्याओं पर नजर रखते हैं और अपने कार्यालय पहुंचकर उनके निस्तारण में जुट जाते हैं। सभी अधिकारी क्षेत्रों का दौरा करेंगे। शांति समिति की बैठक में जनता और अफसरों के बीच संवाद से खाली जगह नहीं रहेगी।
कमिश्नर ने कहा कि इस बार बारिश अच्छी हुई है। यह सुखद है। किसानों सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुंचाकर उनकी स्थिति में सुधार लाया जाएगा। विकास का जो बेसिक मॉडल है उसको दुरुस्त किया जाएगा। सड़क -सफाई और नाली की समस्याएं दूर हो गई तो आधी समस्याएं दूर हो जाएंगी। सुभाष चन्द्र शर्मा मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। शासन के मुख्यालय एवं        फील्ड में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके हैं।

कमिश्नर अलीगढ़ से पूर्व वह शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सचिव थे। उससे पूर्व कुशीनगर , बरेली एवं मेरठ में जिलाधिकारी तथा मुरादाबाद के कमिश्नर के रूप में कार्यरत रह चुके हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed