फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waterlogging in Aligarh

अलीगढ़ः बारिश ने घर छोड़ने के लिए किया मजबूर, पूरे शहर में जलभराव

Thu, 22 Jul 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Aligarh
घर में घुसे पानी को निकालती महिला। - फोटो : CITY OFFICE
मामू भांजा में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई है, जबकि महफूजनगर में दो दीवार गिरी है। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। चार दिन से हो रही बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। दुकान और घरों में पानी प्रवेश कर गया है। जलभराव से परेशान कुछ लोग निकट संबंधी या किराए के घर में जा रहे हैं। श्रीनगर कॉलोनी में क्वार्सी नाले का पानी पहुंचने से घर एवं मोहल्ले में जलभराव हो गया है। नगर निगम की टीम कई घंटों तक जूझती रही, उसके बाद पानी रोकने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

बारिश में मामू भांजा निवासी हाजी कादिर के मकान की दीवार अजीम अहमद के घर के बाथरूम के ऊपर गिरी है। अजीम अहमद की पत्नी चांदनी घायल हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। गोंडा रोड के महफूजनगर में नूर हसन की दीवार, निसार बानों एवं शमशाद की छत गिर गई है। वहीं एक व्यक्ति का सबमर्सिबल धंस गया है। दो दिन पहले सबमर्सिबल लगाया गया था। बीएसएनएल ऑफिस के पास एक पेड़ गिर गया है। श्रीनगर कॉलोनी में क्वार्सी ड्रेन का पानी पहुंचने से घर एवं खाली प्लाटों में जलभराव हो गया है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता टीम के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। ड्रेन साफ नहीं होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के क्षेत्रों में पहुंच रहा है। भुजपुरा, गूलर रोड, जंगलगढ़ी, सराय मिया, चरक बालान, शाहजमाल, भुजपुरा, सुपर कॉलोनी, नगला आशिक आदि क्षेत्रों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सड़कों पर झील सा नजारा
रामघाट रोड पर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल से लेकर मीनाक्षी पुल तक जबर्दस्त जलभराव हुआ है। सेवानिवृत्त अधिकारी अमृतपाल वार्ष्णेय कहते हैं कि ऐसा जलभराव पहले नहीं देखा था। उन गलियों, मोहल्लों व सड़कों पर जलभराव हुआ है, जहां कभी नहीं हुआ था। नालों की सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, ज्ञानसरोवर कॉलोनी, रेलवे रोड, अचलताल, गुरुद्वारा रोड, महेंद्रनगर, सुरेंद्रनगर, सुदामापुरी, रावणटीला, विष्णुपुरी, मौलाना आजादनगर, राबिया मस्जिद वाली गली, कमाख्या मंदिर मेलरोज बाईपास, हजीरा रोड, सुरक्षा विहार, जवाहरनगर, आजाद नगर, चुहरपुर, मुस्ताकनगर अंगूर वाली गली, शाहजमाल, अब्दुल कादिरनगर सिराजनगर, अब्बासनगर, द्वारिकापुरी, बैंक कॉलोनी, ब्रजधाम रोड, रामरतन कॉलोनी, पंचनगरी, साकेत विहार, सराय हरनारायण रोड, जाहरवीरधाम, जयंतीनगर, ग्रीन पार्क, आवास विकास कॉलोनी, विकासनगर, नई बस्ती आदि में भी जलभराव हुआ है। मेलरोज बाईपास स्थित कमाख्या मंदिर में घुटने भर से अधिक जलभराव है। खैर रोड, बारहद्वारी, चंदनशहीद रोड आदि में भी जलभराव से परेशानी बढ़ गई है। भाजपा के महानगर महामंत्री वैभव गौतम के शक्तिनगर स्थित आवास में पानी प्रवेश करने से परिजन बहुत परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव में वाहन हो रहे बंद
घुटने भर से अधिक जलभराव में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन के साथ ही ऑटो भी बंद हो रहे हैं। इसकी वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कई लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गए। जलभराव में फंसे लोग नगर निगम को कोस रहे थे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत का स्कूटर गूलर रोड में बंद हो गया।
जलभराव पार कराने के लिए बीस रुपये किराया
अतरौली अड्डा से लेकर महाजन होटल तक काफी जलभराव है। अतरौली अड्डा से महाजन होटल की दूरी 500 मीटर के आसपास है। कुछ ऑटो चालक मजबूरी का फायदा उठाकर लोगों से जलभराव पार कराने के लिए 20-20 रुपये वसूल रहे थे।

समय पर नालों की सफाई नहीं होने से परेशानी
अलीगढ़। समय पर नालों की सफाई नहीं होने से महानगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। नगर निगम में पांच बार पार्षद निर्वाचित और अब शासन से नामित पार्षद कुलदीप पांडेय का कहना है कि नगर निगम द्वारा जो योजनाएं बनाई जाती है, उसका क्रियान्वयन ठीक से नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। एक महीने पहले अपर नगर आयुक्त के साथ बैठक हुई थी। उसमें जलभराव रोकने की योजना बनी थी। मगर हुआ कुछ नहीं। इसकी वजह से पंपिंग स्टेशन वाले क्षेत्रों में भी 10 घंटे से अधिक जलभराव हो रहा है। नालों की सफाई समय पर नहीं हुई। बरसात में कीचड़ निकालने से क्या फायदा। उन्होंने कहा कि जलनिगम ने सीवर लाइन के नाम पर पूरे शहर में खुदाई की है। गड्ढों को भरा नहीं गया है। यह स्थिति आज जानलेवा साबित हो सकती है। शहर का कोई एरिया सुरक्षित नहीं है। डॉ. रजत सक्सेना ने कहा कि रामघाट रोड पर सड़क से नीचे दुकानें हो गई है। टीकाराम कॉलेज के आसपास यहीं समस्या है। जलभराव होने पर पानी दुकानों में पहुंच जाती है। इसकी वजह से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान होता है। डॉ. सक्सेना कहते हैं कि जलभराव के कारण दो दिन से क्लीनिक पर नहीं जा रहे हैं। मरीज बहुत परेशान हैं। सभी जगह यहीं हाल है।

 बारहद्वारी पर हुआ जलभराव।

बारहद्वारी पर हुआ जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed