फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waterlogging in aligarh after raining

कुछ देर की बारिश में ही विकासनगर-प्रतिभा कॉलोनी में जलभराव

Wed, 22 Jul 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in aligarh after raining
रामघाट रोड पर जलभराव से होकर गुजरते वाहन। - फोटो : CITY OFFICE
चंद मिनटों की बरसात में नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई। अगर मूसलाधार बारिश हुई तो नगर की स्थिति कैसी होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर के साथ साथ विकास नगर व प्रतिभा कॉलोनी में जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश से भले ही गर्मी से राहत मिली हो लेकिन नगर की सूरत बदल गई। जलभराव के कारण कोविड-19 को समर्पित पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय -लेवल-2-के इमरजेंसी तक पहुंचना मुश्किल हो गया। मंडलायुक्त आवास के सामने भी जलभराव हो गया था। सासनीगेट थाना क्षेत्र का एडीए कॉलोनी विकास नगर और प्रतिभा कॉलोनी तो तालाब की तरह नजर आ रही थी। गूलर रोड पेट्रोल पंप, रामघाट रोड, मैरिस रोड, दुर्गाबाड़ी, रावणटीला, रेलवे स्टेशन रोड, पान दरीबा, विष्णुपुरी, जनकपुरी, हरिओमनगर आदि के पास जलभराव हो गया, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नाले की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर पसरा था। बिजली गुल होने के कारण पंपिंग स्टेशन भी ठप रहे। बरसात के दौरान अधिकतर क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने कहा कि महानगर में जलभराव की समस्या है, इसलिए पंपिंग स्टेशन बनाए गए हैं। बरसात के बाद कुछ समय के लिए जलभराव होता है और उसके बाद पानी निकल जाता है। बहुत ज्यादा बारिश होने पर भी हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था है। जलभराव की स्थिति को संभाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed