{"_id":"68b54e4fefbab1d5da0645f2","slug":"waterlogging-due-to-rain-in-aligarh-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: तेज बारिश से नगर निगम की खुली पोल, घर-दुकानों में घुसा पानी, सड़क पर चलने लगी नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: तेज बारिश से नगर निगम की खुली पोल, घर-दुकानों में घुसा पानी, सड़क पर चलने लगी नाव
Mon, 01 Sep 2025 01:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:12 PM IST
सार
बारिश का पानी शहर की कॉलोनियों के घरों और दुकानों में घुस गया। लोग बाल्टी से पानी को बाहर फैंकते भी नजर आए। शहर की मुख्य सड़क रामघाट रोड, मेरिस रोड आदि पर भी पानी भर गया। रामघाट रोड पर तो लोगों ने नाव भी चलाई।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर बारिश के पानी में नाव चलाता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ में देर रात से बारिश शुरू हुई। सुबह होते-होते बारिश तेज हो गई। इस बारिश ने नगर निगम के जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर की कॉलोनियों की गलियां ही नहीं मुख्य सड़कों पर भी पानी भर गया। यहां तक की बारिश के पानी में लोगों ने नाव तक चलाई। बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया।
विज्ञापन
31 अगस्त को बारिश बेशक कम हुई, पर 1 सितंबर को रात दो बजे से बारिश ऐसी शुरू हुई कि सुबह 9 बजे जाकर बंद हुई। लगभग सात घंटे तक बारिश होने से शहर की अधिकतर कॉलोनियों में पानी भर गया। पानी से नालियां और सड़कें एक नजर आ रही थीं। छतों के पंदारे भरकर चल रहे थे। क्वार्सी बाईपास स्थित बंबा ऊपर तक भरकर चल रहा था। बंबा कई जगहों पर कटा और उसका पानी संजय कॉलोनी, गोविंद नगर में घुस गया।
विज्ञापन
बारिश का पानी शहर की कॉलोनियों के घरों और दुकानों में घुस गया। लोग बाल्टी से पानी को बाहर फैंकते भी नजर आए। शहर की मुख्य सड़क रामघाट रोड, मेरिस रोड आदि पर भी पानी भर गया। रामघाट रोड पर तो लोगों ने नाव भी चलाई। बारिश से जहां एक ओर जलभराव से परेशानी महसूस हुई, वहीं मौसम सुहाना हो गया। तापमान भी कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन