{"_id":"5f31a6ac8ebc3e41121d10f7","slug":"waterlogging-after-rain-in-aligarh-city-office-news-ali2409042116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से तीन मिली बारिश में डूब गया आधा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से तीन मिली बारिश में डूब गया आधा शहर
विज्ञापन
रामघाट रोड पर दुकानों में घुसा बारिश का पानी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर डेढ़ घंटे में दो से तीन मिली की बारिश में आधा शहर जलभराव में डूब गया। रामघाट रोड, मैरिस रोड, गांधी आई हास्पिटल, दुर्गाबाड़ी, सांसद कार्यालय की विद्यानगर की दोनों ओर की सड़कें डूबी रहीं। इसके साथ पुराने शहर में दुबे का पड़ाव की कुछ गलियों में, बारहद्वारी के आसपास के इलाके में पानी भरता रहा।
देहलीगेट, जयगंज सहित अन्य स्थानों पर भी पानी भरा रहा। शहर में नगर निगम के अंतर्गत 29 संपर्क नाले तथा 5 बड़े नाले / केनाल जल निकासी के लिए हैं। इन पांच बड़े नालों की साफ-सफाई ठीक से नहीं होने, छोटे नालों की कनेक्टिविटी ठीक से नहीं होने के कारण जलभराव हो रहा है। ये हाल तब है जब नगर निगम ने हाल ही में कोविड संक्रमण काल में 217 किमी लंबाई के बराबर नाले साफ करने का दावा किया था।
जमकर भीगेगी जन्माष्टमी, आज-कल-परसों बारिश की संभावना
अलीगढ़। मानसून का चक्र आने वाले तीन दिन तक अलीगढ़ के आसमान पर मेहरबान रहेगा। जिससे मूसलाधार बारिश हो सकती है। उमस और गरमी से कुछ राहत मिलेगी। धान किसानों के लिए भी राहत की खबर है। एएमयू के भूगोल विभाग के प्रोफेसर अतीक अहमद ने बताया कि अध्ययन के अनुसार अब मानसून अलीगढ़ में सक्रिय हो रहा है। जिससे जबरदस्त बारिश के आसार बन रहे हैं। सोमवार को डेढ़ घंटे के दौरान लगभग दो से तीन मिली तक बारिश हुई है।
विज्ञापन
नालों पर बंधा से खड़ी हो रही समस्या
1- लहटोई नाला बौनेर गांव के पास एटा रोड पर एनएचआई द्वारा पुल चौड़ा करने के दौरान नाला आधा बंद है।
2- अकराबाद और नानऊ के बीच तथा प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी हाथरस, सिकंदराराऊ रोड पर आरटीओ ऑफिस के पास ग्राम सोफना के पास भी एनएचआई द्वारा नाले पर लगा बंधा पूरी तरह नहीं खोला गया है।
3- आगरा रोड पर जो नाला बना है, उसका ढलान सही नहीं है। कार्य अपूर्ण है। उक्त रोड पर बने दामोदर अपार्टमेंट की जलनिकासी नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है।
4- जमालपुर नाला भी अवरुद्ध होने के कारण पानी रुक रहा है। यह नाला एनएचएआई मुरादाबाद के अधिकार क्षेत्र में है।
5- पुराना जीटी रोड सिंधौली गांव से अधोन तक नाले की सफाई का काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

मैरिस रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास के पास जलभराव।- फोटो : CITY OFFICE