फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water crisis in Aligarh

भीषण गर्मी में महानगर में पानी के लिए मारामारी

Sat, 20 Jun 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Aligarh
डोरी नगर पला फाटक के गली नंबर 7 में पानी को लेकर बाल्टी लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
भीषण गर्मी में महानगर के कई क्षेत्रों में लोग पानी के लिए तरस रहे है। लोग सुबह से ही बाल्टी लेकर पानी के लिए भटकते हैं। रामनगर व सुरक्षा विहार आदि क्षेत्रों में भी पानी की दिक्कत से लोग खून के आंसू रो रहे हैं।
विज्ञापन

पला फाटक के निवासी लोकेश उपाध्याय ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पानी की समस्या है। वार्ड नंबर पांच की गली नंबर सात में आज लोग आक्रोशित होकर जेई को खोज रहे थे। फोन करने पर जेई फोन नहीं उठा रहे हैं। इस संबंध में जेई दिव्यांशू वत्स का कहना है कि दोनों ट्यूबवेल चल रहे हैं और सप्लाई ठीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का ट्यूबवेल बहुत पुराना है। वाटर लेवल नीचे चला गया है। इससे काम नहीं चलेगा। इसके अतिरिक्त वार्ड 43 के रामनगर में पानी को लेकर लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया में नगर निगम, जिला प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों को लोग कोस रहे हैं। अचलताल, दुबे का पड़ाव, हकीम की सराय, पान दरीबा, श्यामनगर, रेलवे रोड, देहली गेट एवं बनियापाड़ा एवं नौरंगाबाद आदि क्षेत्रों में भी पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर के आधे से अधिक वार्डों में पानी की दिक्कत है। वार्ड नंबर 52, 42, 18, 23 आदि का भ्रमण कर चुके हैं। नगर निगम के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुष्पेंद्र पचौरी, उपसभापति, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed