फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water crisis in Aligarh

कृष्णापुरी मठिया, नौरंगाबाद, अचलताल सहित कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत

Thu, 28 May 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Aligarh
दुबे का पड़ाव सराय दीन दयाल में पानी भरने को लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर में पानी को लेकर जनता की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई क्षेत्रों में तो लोग बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं। कृष्णापुरी मठिया, नौरंगाबद स्थित कुम्हारवाली गली और अचलताल क्षेत्र सहित महानगर के कई इलाकों में भीषण गर्मी में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद कुम्हार वाली गली में पिछले 15-20 दिन से पानी के लिए लोग तरस गए हैं। स्थानीय निवासी प्रताप सिंह का कहना है कि कुम्हारवाली गली, महू वाली गली, बाबा की चक्की वाली गली, बाल्मीकि बस्ती वाली गली सहित क्षेत्र के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत है। सप्लाई का पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। तीन से अधिक हैंडपंप खराब हैं। मुख्य पाइप लाइन में दो जगह रिसाव हो रहा है। पानी टंकी की पांच में से चार मोटर खराब हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पार्षद तो समस्याएं सुनकर हाथ खड़ी कर लेती हैं। नगर निगम से लेकर कोल क्षेत्र के विधायक तक लोग कई बार चक्कर लगा चुके हैं। मलिन बस्ती के 500 से अधिक परिवार के लोग पानी के लिए तरस गए हैं।
विज्ञापन

गलीपर्वत राज कृष्णापुरी मठिया में पानी के लिए त्राहि-त्राहि
खिरनी गेट चौकी के समीप स्थित गली पर्वतराज कृष्णापुरी मठिया में पानी के लिए त्राहि-त्राहि की स्थिति है। 18 दिन से जलापूर्ति नहीं हो रही है। सरकारी नल दूर हैं। वहां से पानी भरकर लाना महिला एवं बच्चों के लिए आसान नहीं है। नल में भी सप्लाई की स्थिति अच्छी नहीं है। स्थानीय निवासी राकेश सोनी ने बताया कि नगर निगम से लेकर मुख्यमंत्री तक लिख चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आखिर मांग कर कब तक लोग काम चलाएं। हमारी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। मोहल्ले के समीप जैन मरघट है जहां ट्यूबवेल लगा हुआ है। ट्यूबवेल का कनेक्शन गली के लाइन से जोड़ दिया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुबे का पड़ाव व आसपास में पानी के लिए हाहाकार
अलीगढ़। वार्ड 10 के दुबे का पड़ाव, मोहल्ला माली वाली गली, आंबेडकर वाली गली, सब्जी बाजार, सराय दीनदयाल और आसपास के गली-मोहल्लों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कई दिनों से परेशान लोगों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है। नगर निगम से लेकर जिलाधिकारी एवं लखनऊ के 1076 पर लोग शिकायत कर चुके हैं। पार्षद भूदेव सिंह चाहकर भी समस्याओं का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। वह सबमर्सिबल से लोगों के लिए पानी का इंतजाम कर रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संदेश राज बाल्मीकि 48 घंटे की चेतावनी दे चुके हैं, जो बृहस्पतिवार को पूरा हो रहा है। नाराज लोग कभी भी बेकाबू हो सकते हैं।

--
पानी समस्या के समाधान के लिए मंथन चल रहा है। एक-दो दिन में परिणाम आने लगेगा। साकेत कॉलोनी, राजेश्वरी कॉलोनी, आंबेडकर छात्रावास एवं अचलताल आदि पर कल से ट्यूबवेल चालू हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त दूसरे इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
- राज बहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed