फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water Crisis

अलीगढ़ः नलकूप का बोरिंग फेल होने से पानी की भारी दिक्कत

Fri, 16 Jul 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis
हैजा अस्पताल एवं गूलर रोड क्षेत्र में तीन नलकूपों की बोरिंग फेल होने से हजारों की आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। सर्वाधिक दिक्कत गूलर रोड, बन्नादेवी, शक्तिनगर एवं मसूदाबाद क्षेत्र में है। एक नया नलकूप चालू कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में गूलर रोड क्षेत्र स्थित तीन नलकूपों की बोरिंग फेल हो गई है। सबसे अधिक दिक्कत बन्नादेवी, मसूदाबाद, शक्तिनगर, गूलर रोड आदि क्षेत्रों में है। हजारों की आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण दैनिक जीवन सा थम गया है। बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा का कहना है कि बन्नादेवी वर्कशॉप, 22 नंबर एवं गूलर रोड पोखर के समीप स्थित नलकूप का बोरिंग फेल होने से समस्या उत्पन्न हुई है। जल निगम द्वारा एक नया नलकूप लगाया गया है। पाइप लाइन को जोड़ दिया गया है। कल सुबह से कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कई दिनों से घर में पानी नहीं आ रहा है। दूर जाकर सरकारी हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। घर के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
- कुसुम, गूलर रोड
गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। कई दिनों से ठीक से आपूर्ति नहीं हो रही हैं। काम करने वालों का सारा ध्यान पानी पर है।
- पवन, गूलर रोड, हैजा अस्पताल के पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed