फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   water cirsis in aligarh

गर्मी की आहट, महानगर में होने लगा जल संकट

Fri, 12 Mar 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
water cirsis in aligarh
नवनिर्मित पानी टंकी, जीवनगढ़ - फोटो : CITY OFFICE
कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़।
विज्ञापन

गर्मी की आहट के साथ ही महानगर में पानी का संकट शुरू हो गया है। वर्तमान में प्रति व्यक्ति 135 लीटर के सापेक्ष सिर्फ 88 लीटर पानी उपलब्ध हो पा रहा है। पारा चढ़ने के साथ साथ पानी का संकट और गहराता जाएगा। दरअसल, 19 गांवों के शामिल होने के बाद महानगर की आबादी करीब 13 लाख हो गई है। ऐसे में पूरे महानगर को 200 एमएलडी पानी की प्रति दिन जरूरत है। लेकिन नगर निगम करीब 116 एमएलडी पानी की आपूर्ति कर पा रहा है। मांग और आपूर्ति में 84 एमएलडी की अंतर ही परेशानी का कारण है।
महानगर में पेयजलापूर्ति के लिए 138 नलकूप हैं। इसके अतिरिक्त 4580 हैंडपंप हैं। लेकिन समस्या यह है कि 4580 में से 900 से अधिक हैंडपंप खराब हैं। मानक के हिसाब से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर पानी की आपूर्ति होनी चाहिए। भूजल स्तर लगातार नीचे से पानी की उपलब्धता घटती जा रही है और नगर निगम वर्तमान में 88 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रति दिन उपलब्ध करा पा रहा है। भीषण गर्मी में पानी की मांग और बढ़ जाती है, वहीं नलकूप एवं हैंडपंप भी जवाब देने लगते हैं।
विज्ञापन

2022 से पानी के लिए नहीं तरसेंगे नागरिक
जल निगम वर्ष 2022 से पानी की समस्या खत्म होने की उम्मीद जता रहा है। अमृत योजना के तहत 2050 तक की आबादी को ध्यान में रखकर जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। 800 किलोमीटर का पाइप नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। 30 हजार घरों में पानी का कनेक्शन पहुंचाना है। नगर निगम के 138 के अतिरिक्त 106 नए नलकूप लगाए जा रहे हैं। 18 टंकी एवं 22 भूमिगत जलाशय बन रहे हैं। जल निगम द्वारा दिसंबर 2021 तक ये कार्य पूरे करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 59 में 84 हैंडपंप हैं, जिसमें 12-13 खराब हैं और 22 रिबोर होने हैं। भूजल स्तर नीचे जाने से 200 फीट पर पानी निकलेगा। लोग पानी के लिए बेहद परेशान हैं। दुर्गेश कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, चंदा विहार, बेगमबाग, नगला जवाहर, विष्णुपुरी एक्सटेंशन, गोविंद पार्क एवं गंगा विहार कॉलोनी में बहुत दिक्कत है।
- दीपू शर्मा, पार्षद, वार्ड 59
900 खराब हैंडपंप को ठीक करने के लिए 4-4 लोगों की 6 टीमें लगाई गई हैं। प्रतिदिन 18 से 20 हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रति वार्ड चार हैंडपंप (कुल 320) 14वें वित्त आयोग की धनराशि से रिबोर कराने का प्रस्ताव है। अप्रैल 2021 तक कार्य पूरा कर लेना है।

- अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल, नगर निगम
घर-घर जलापूर्ति के लिए 309 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं पर काम चल रहा है। पिछले दो साल में 141 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। दिसंबर 2021 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। 2050 की आबादी को ध्यान में रखकर जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में मार्च के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा। - पंकज रंजन, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed