{"_id":"6216865b8a01c100543badf8","slug":"water-atm-aligarh-news-ali285795452","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : वाटर एटीएम के शीतल जल से गर्मी में प्यास बुझाएंगे राहगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : वाटर एटीएम के शीतल जल से गर्मी में प्यास बुझाएंगे राहगी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर दो पर बंद पड़ा वाटर एटीएम।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरओ वाटर एटीएम के शुद्ध एवं शीतल जल से राहगीर भीषण गर्मी में प्यास बुझाएंगे। नगर निगम द्वारा करीब 60 लाख रुपये की लागत से महानगर में आठ स्थानों पर आरओ वाटर एटीएम लगाए गए हैं, जिसमें से छह चालू हो गए हैं।
महानगर में शुद्ध जल की उपलब्धता बड़ी समस्या है।
गर्मी के दिनों में तो प्यास बुझाना मुश्किल हो जाता है। प्यास लगने पर शुद्ध व शीतल जल पीने के लिए व्यक्ति को 10 से 20 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। जिनके घर में आरओ नहीं है, उनके समक्ष तो शुद्ध जल बड़ी समस्या है। दूषित जल पीकर लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आते हैं। नागरिक एवं राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर आठ आरओ वाटर एटीएम लगवाए गए हैं। नगर निगम के महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा कहते हैं कि जल का मूल्य निर्धारित करने का मकसद व्यावसायिक नहीं है। उद्देश्य यह है कि जल का दुरुपयोग न हो। उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन मिलने के बाद शेष दो एटीएम भी शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एटीएम के पांच साल तक संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी एक एजेंसी के पास है। एजेंसी का एक आदमी एटीएम के पास हमेशा उपलब्ध रहेगा। सिक्के की उपलब्धता वही सुनिश्चित करेगा।
छह एटीएम चालू हो गए हैं। दो जल्द चालू हो जाएंगे। शहरवासियों को न्यूनतम मूल्य पर शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से वाटर एटीएम लगाए गए हैं। जनता एवं पार्षदों की ओर से मांग आने पर एटीएम की संख्या में इजाफा करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
- अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक, जल, नगर निगम
यहां लगे हैं आरओ वाटर एटीएम...
नौरंगाबाद छावनी, कोतवाली, अचलताल, शमशाद मार्केट, कचहरी, कंपनीबाग, अतरौली अड्डा एवं तांगा स्टैंड
अभी दो एटीएम बंद - अतरौली अड्डा एवं तांगा स्टैंड
वाटर एटीएम से जल लेने पर मूल्य
1 रुपये में - 250 एमएल
2 रुपये में - एक लीटर
5 रुपये में - 10 लीटर
रेलवे स्टेशन पर लगीं वाटर एटीएम टेंडर के अभाव में बंद
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को देखते हुए साल 2017 में वाटर एटीएम लगाए गए थे। शुरुआत में स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक वाटर एटीएम लगा था। बाद में प्लेटफॉर्म नंबर तीन व चार पर दो वाटर एटीएम और लगाए गए। तीन में से दो वाटर एटीएम काफी समय तक चालू रहे। जो स्टेशन पर यात्रियों की प्यास बुझाते थे। वर्तमान में तीनों वाटर एटीएम बंद हैं। वाटर एटीएम से यात्री अपनी बोतल या वाटर कूलर निर्धारित मूल्य देकर पानी ले सकते थे। वहीं अगर आपके पास बोतल या पानी लेने के लिए बर्तन नहीं हैं तो अतिरिक्त मूल्य देकर बोतल भी मुहैया कराई जाती थी। सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि स्टेशन पर तीन वाटर एटीएम हैं। तीनों चालू हालत में हैं। कोरोना से पहले इनका टेंडर खत्म हो गया था। लॉकडाउन के चलते अभी टेंडर नहीं हुआ है। जल्द ही टेंडर हो जाएगा। जिसके बाद यह मशीन दोबारा यात्रियों की प्यास बुझाने लगेंगी।
पानी के लिये निर्धारित मूल्य
मात्रा बिना बोतल के बोतल के साथ
300 मिली. 1 रुपया 2 रुपये
500 मिली. 3 रुपये 5 रुपये
1 लीटर 5 रुपये 8 रुपये
2 लीटर 8 रुपये 12 रुपये
5 लीटर 20 रुपये 25 रुपये