फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Warning to CMO on low progress of health plans

अलीगढ़ः स्वास्थ्य योजनाओं की कम प्रगति पर सीएमओ को चेतावनी

Tue, 14 Dec 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Warning to CMO on low progress of health plans
आयुष्मान कार्ड बनाने एवं परिवार कल्याण योजना की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसके लिए सीएमओ को जिम्मेदार मानते हुए चेतावनी जारी करने के आदेश दिए हैं। सरकारी विभागों का करोड़ों का विद्युत बिल बकाया होने के मामले में विद्युत विभाग के अफसरों को अन्य विभागों से तालमेल बनाकर बिल की वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रकरणों का निस्तारण तत्परता से करते हुए पात्रों को लाभान्वित किया जाए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने एवं परिवार कल्याण योजना में शिथिल प्रगति पर सीएमओ को आड़े हाथ लिया। विभागीय योजनाओं में व्यक्तिगत रुचि लेकर क्रियान्वयन के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी एक अधिकारी द्वारा लापरवाही या शिथिलता बरतने से जनपद की रैंकिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

समीक्षा में पाया गया कि शीर्ष प्राथमिकता के 73 कार्यक्रमों में जनपद को वर्तमान में 51 कार्यक्रमों में ए श्रेणी प्राप्त है। 18 कार्यक्रम ऐसे हैं, जिन पर ग्रेडिंग लागू नहीं होती है। जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को आवंटित धनराशि के सापेक्ष कार्यों को समय से पूर्ण करने के लिए कहा। अमृत योजना के कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन, छात्रवृत्ति, मत्स्य पट्टा आवंटन, शादी अनुदान, पोषण अभियान, निवेश मित्र पोर्टल व एमएसएमई आदि योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि बकाया बिल की वसूली के लिए संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें। पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि गो संरक्षण केंद्रों पर खाने पीने के साथ ही शीत लहर से बचाव के उपाय किए जाएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा, पीडी भालचंद्र त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed