फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ward No. 41 results in SP-BSP, ADM City office scuffle

वार्ड नंबर 41 के नतीजे पर सपा-बसपा में ठनी, एडीएम सिटी कार्यालय में हाथापाई

Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ward No. 41 results in SP-BSP, ADM City office scuffle
अकराबाद के वार्ड नंबर-41 के परिणाम को लेकर सपा बसपा में ठन गई है। यहां मतगणना सीट के अनुसार सपा प्रत्याशी विजेंद्र यादव जीते हैं, लेकिन बसपा नेता मतगणना में हेराफेरी कर परिणाम प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को दोनों दलों के नेता शाम से रात तक कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी कार्यालय के बाहर डटे रहे। सपाइयों ने धरना दिया तो बसपाइयों ने भी विरोध किया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम सिटी कार्यालय में ही दोनों दलों के नेताओं के बीच कहासुनी, बहस और हाथापाई हो गई। कुछ लोगों ने बीचबचाव कर रोका। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को हटाया। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा। प्रशासन ने इस मामले को बुधवार तक टाल दिया है। सपा के विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन

शाम लगभग पांच बजे के करीब कलक्ट्रेट पहुंचे सपा के विजयी जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र यादव (वार्ड नंबर-41) की तबियत बिगड़ गई तो वह एडीएम सिटी कार्यालय के बाहर फर्श पर ही लेट गए। विजय प्रमाण पत्र नहीं मिलने के विरोध में सपाई वहीं पर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता आरोप लगा रहे थे कि उनके विजयी उम्मीदवारों को परेशान किया जा रहा है। मतगणना स्थल पर सार्वजनिक तौर पर विजयी घोषित करने के बावजूद प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के ही प्रत्याशी अर्जुन सिंह को इस तरह की हेराफेरी से हरा दिया गया।
गिरीश यादव ने बताया कि वार्ड 41 से विजेंद्र यादव को विजयी घोषित कर दिया गया था, लेकिन उनको कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। धरना प्रदर्शन शुरू किया तो अधिकारियों ने माना कि तकनीकी दिक्कत होने से प्रमाण पत्र देने में देरी हो रही है।
इस मौके पर पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह, जिला महामंत्री मुकेश माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता रत्नाकर पांडेय, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, जिला उपाध्यक्ष डा. कृपाल सिंह यादव, मो. सगीर अहमद, कोषाध्यक्ष गुडडा यादव, सलमान शाहिद, पंकज यादव, सहित कई सपाई मौजूद रहे।
इधर, सपा के सामने ही मैदान में डटे बसपा के आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह और जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 41 से बसपा ने गवेंद्र गिरि को प्रत्याशी बनाया था। उनको 6580 वोट मिले। गवेंद्र गिरि के पास कलेक्ट्रेट से फोन आया कि अपना प्रमाण पत्र ले जाओ।
यहां आने पर पता चला कि सपाई विजेंद्र यादव के समर्थन में धरने पर बैठे हैं और उनको जीता हुआ बता रहे हैं। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना शीट मंगाई और दोबारा से वोट गिनवाए। जिसमें विजेंद्र यादव को 8068 वोट मिलना सामने आया। वो लगभग 1368 वोटों से जीते बताए गए हैं।

हालांकि इस मतगणना सीट पर कई जगह पर ओवरराइटिंग की गई है। शिकायत करने के बाद आरओ एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने मामले में बुधवार तक फैसला करने को कहा है। सूरज सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने इस तरह से वार्ड नंबर 42 पर बसपा के राकेश यादव को जीतने नहीं दिया। वार्ड नंबर 43 और 47 पर भी मतगणना में हेराफेरी की गई है। फिलहाल रात सवा नौ बजे तक किसी को भी प्रमाण पत्र नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed