फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waiting list for trains crosses 100

प्रतीक्षा सूची 100 के पार: कैसे मनेगा त्योहार, ट्रेनों में लंबा इंतजार

Sun, 06 Oct 2024 03:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 03:42 PM IST
सार

दीपावली व छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में अभी से ही मारामारी की स्थिति है। खासकर दिल्ली-कानपुर रूट पर बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हैं।

विज्ञापन
Waiting list for trains crosses 100
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100 के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में लोगों को ट्रेनों में कंफर्म सीटें नहीं मिल पा रही हैं।

विज्ञापन


दीपावली व छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में अभी से ही मारामारी की स्थिति है। खासकर दिल्ली-कानपुर रूट पर बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हैं। बिहार की ओर जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ, वैशाली एक्सप्रेस, लिच्छवी, नार्थ ईस्ट, आम्रपाली, महानंदा एक्सप्रेस, सीमांचल, मगध, महाबोधि एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में टिकट की सर्वाधिक मांग है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब लोगों को तत्काल टिकट की ही एक उम्मीद बची है।

विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ट्रेन में 24 घंटे पहले ही तत्काल बुकिंग शुरू होती है। उन्होंने बताया कि दीपावली व छठ को लेकर रेलवे ने गाड़ियों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने के साथ ही त्योहार स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसका सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।- अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर कानपुर जाना है। ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। अब दूसरे वाहन की व्यवस्था देख रहे हैं। - मुनेंद्र कुमार, कानपुर देहात
छठ मैया के पूजन के लिए घर जाना है। सभी ट्रेनों में काफी भीड़ है। घर जाना जरूरी है। इसलिए अब दूसरे वाहन की तलाश कर रहे हैं। - राम चरन, पटना


रोडवेज ने शुरू की तैयारी, अतिरिक्त बसें चलेंगी
त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग घर पर आते हैं। इसको लेकर अफसरों ने अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि दिल्ली, कानपुर रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है। इसको लेकर इस रूट पर 250 बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त कुछ बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की संख्या को देखते हुए कुछ और बसों का संचालन कराया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि त्योहार पर स्थानीय रूटों पर भी बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed