फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wait a bit , filling Get sprint ready

थोड़ा सा इंतजार, फर्राटा भरने को हो जाइये तैयार

Tue, 23 Aug 2016 01:34 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़/ हिमांशु गुप्ता
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़/ हिमांशु गुप्ता Updated Tue, 23 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Wait a bit , filling Get sprint ready
सिकंदराराऊ के पास जीटी रोड की मरम्मत का काम करती मशीन। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ टू कानपुर जीटी रोड पर गड्ढों से परेशान वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। इसकी मरम्मत का काम शुरू हो गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो तीन माह में इस पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। चार फेज में यह काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


एनएचएआई के साइट इंजीनियर अमन प्रताप ने बताया कि 300 किलोमीटर तक की मरम्मत के लिए 115 करोड़ रुपये के टेंडर हुए हैं। यह टेंडर दो कंपनियों को दिए गए हैैं। अलीगढ़ से हाथरस और हाथरस से एटा जनपद तक सीमा में आने वाले जीटी रोड की मरम्मत का काम एटलस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को पूरा करना है।
विज्ञापन


वहीं मैनपुरी से कन्नौज जनपद और कन्नौज से कानपुर आईआईटी तक जीटी रोड की मरम्मत का टेंडर शिवराम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। अलीगढ़ से एटा जनपद  तक की सीमा तक का कार्य     शुरू हो चुका है, जबकि मैनपुरी जनपद की सीमा से आगे का काम भी जल्द शुरू होेने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में
115 करोड़ की लागत से पूरा होगा मरम्मत का कार्य
 03 माह में काम पूरा करने का है लक्ष्य
300 किमी करीब दूरी है अलीगढ़ से कानपुर की

ये बनाए गए चार फेज
1- अलीगढ़ से हाथरस जनपद तक (करीब 50 किमी)
2- हाथरस से एटा जनपद तक (करीब 50 किमी)
3- मैनपुरी से कन्नौज जनपद तक (करीब 130 किमी)
4- कन्नौज से कानपुर आईआईटी तक (करीब 70 किमी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed