फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   VYS Aditya Stars Defeat Dhurandhar by 13 Runs

Aligarh News: वीवाईएस आदित्य स्टार्स ने 13 रनों से धुरंधर को हराया

Mon, 23 Mar 2026 02:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
VYS Aditya Stars Defeat Dhurandhar by 13 Runs
डीएस कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट ​खेलता खिलीड़ी। - फोटो : samvad
वार्ष्णेय युवा संगठन की ओर से धर्म समाज महाविद्यालय के मैदान पर वीवाईएस कप सीजन-6 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच में वीवाईएस आदित्य स्टार्स ने धुरंधर टीम को 13 रनों से हराया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मैच का शुभारंभ हुआ। धुरंधर के कप्तान प्रशांत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आदित्य स्टार्स की टीम ने 10 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए। सौरभ ने 31 गेंदों में छह चौके व एक छक्का की मदद से 41 रन बनाए।
विज्ञापन



धुरंधर के गेंदबाज सचिन व प्रशांत ने 2-2, प्रत्यक्ष व राजा सूर्या ने 1-1 विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धुरंधर की टीम नौ विकेट खोकर 104 रन ही बना पाई। विनयकांत ने 34 रन बनाए। आदित्य स्टार्स के मोहित ने तीन, अक्षत, सौरभ और आदित्य ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, संदीप, मनीष, अभिषेक, कमल बाबा, विनय कांत, मोहित वार्ष्णेय, आशीष, विमल, सोरव, तन्मय, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed