फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voter list published on March 10 names increased

नगर निकाय चुनाव: 10 मार्च को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन, बढ़ सकेंगे नाम

Tue, 07 Mar 2023 12:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 12:20 AM IST
सार

 एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता भी आवेदन कर सकेंगे। यदि मतदाता ऑनलाइन ही मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो वे आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Voter list published on March 10 names increased
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव को लेकर 10 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार 10 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 11 से 17 मार्च के बीच इस सूची पर दावे आपत्तियां ली जाएंगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि अभियान में मतदाता सूची में नाम जोड़े, काटे, संशोधित एवं स्थानांतरित किए जाएंगे।

विज्ञापन


 एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता भी आवेदन कर सकेंगे। यदि मतदाता ऑनलाइन ही मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो वे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 10 मार्च, ड्राफ्ट के रूप में निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियों का प्राप्त करना 11 से 17 मार्च तक होगा। 
विज्ञापन


दावा एवं आपत्तियों का निस्तारण 18 से 22 मार्च तक, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों पांडुलिपियों की तैयारी तथा पूरक सूची-1 में समाहित करने की तिथि 23 से 31 मार्च तक, अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन एक अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed