{"_id":"e1e35de8a093454372202fd0c55c249e","slug":"voter-list-manipulation-pradhan-sent-resignation-to-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी, प्रधान ने डीएम को भेजा त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी, प्रधान ने डीएम को भेजा त्यागपत्र
अमर उजाला ब्यूरो/शिवओउम शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से नाम गायब होने से क्षुब्ध होकर हररिामपुर के प्रधान ने जिलाधिकारी को त्यागपत्र भेज दिया है। वहीं अन्य गांवों की मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी के मामले प्रकाश में आया हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां सामने आई है। अनंतिम मतदाता सूची में आपत्ति दर्ज कराने के लिये 20 अगस्त की तिथि तय थी अंतिम तिथि को आपत्तियां प्रस्तुत की गयी। इसी दौरान हरिरामपुर के प्रधान महेंद्र सिंह को जानकारी मिली कि उसका तथा उसके परिवार के कुछ सदस्यों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए है। इसको लेकर मतदाता सूची पर आपत्ति पेश करने के साथ ही सशर्त प्रधान पद से त्यागपत्र जिलाधिकारी को भेजा है। इसके साथ ही ग्राम बैलोठ में सैकड़ों की संख्या में ऐसे मतदाता हैं
जिनके नाम दो-दो बार दिए गए हैैं। वहीं ब्लाक गोंडा की ग्राम पंचायत सेमनपुर के पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार सिंह का आरोप है कि उनके गांव की मतदाता सूची में जहां मतदाताओं के नाम गायब हैं वहीं ऐसे लोगों के नाम आ गये हैं जो कक्षा सात व आठ में पढ़ रहे हैैं। इसके साथ ही विभिन्न गांवों की मतदाता सूचियों में त्रुटियों की भरमार बताई जा रही है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत का कहना है कि मतदाता सूचियों में कमियां रह गई है जिनकों सुधारने के लिये जो आपत्तियां प्राप्त हुई हैैं उनकी जांच करके भेजा जा रहा है।