{"_id":"5fdbd6760f9e307a047cad61","slug":"voice-of-opponents-changed-after-announcement-of-pm-modi-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: मोदी के कार्यक्रम की घोषणा के बाद विरोधियों के बदले सुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: मोदी के कार्यक्रम की घोषणा के बाद विरोधियों के बदले सुर
Fri, 18 Dec 2020 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 18 Dec 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
AMU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन की घोषणा के बाद विश्वविद्यालय के संबंध में कभी नकारात्मक बयान देने वाले लोगों के सुर बदल गए हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अशोक कुमार शर्मा, पीके सिंह, एनके शेरवानी आदि कहते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में एएमयू को केंद्र में रखकर लगातार नकारात्मक बयानबाजी की गई।
विज्ञापन
कभी वहां पर लगे मोहम्मद अली जिन्ना के फोटो को लेकर बयान दिए गए तो कभी विश्वविद्यालय की कैंटीन में खाना परोसने पर सवाल उठाए। यही नहीं विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विभिन्न समुदायों के छात्रों के बीच धार्मिक आधार पर भेदभाव करने के भी आरोप लगाए गए। लेकिन पिछले कुछ महीनों में देखने को मिला है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में ऑनलाइन संबोधन किया।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ अन्य सरकार के प्रतिनिधियों ने भी ऑनलाइन कार्यक्रम में संबोधन किया और अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसंबर को शताब्दी समारोह में ऑनलाइन संबोधन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के खिलाफ बयान देने वाले लोगों के सुर में बदलाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन