{"_id":"63e10572cb35582dd43f92ef","slug":"voice-of-old-pension-restoration-raised-in-teachers-conference-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: शिक्षक सम्मेलन में उठी पुरानी पेंशन बहाली की आवाज, कहा वोट की चोट से मानेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: शिक्षक सम्मेलन में उठी पुरानी पेंशन बहाली की आवाज, कहा वोट की चोट से मानेगी सरकार
Mon, 06 Feb 2023 07:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 07:19 PM IST
सार
अलीगढ़ की नुमाइश में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार केवल वोट के चोट से ही मानेगी। सरकार शिक्षा को निजीकरण की ओर धकेल रही है।
विज्ञापन
शिक्षक सम्मेलन का शुभारम्भ करते प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ की नुमाइश में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक सम्मेलन का आयोजित किया गया। सम्मेलन में संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराकर ही दम लेंगे। शिक्षकों को शिक्षक ही रहने दिया जाए। उनसे अन्य गैर शैक्षणिक कार्य न कराए जाएं।
विज्ञापन
प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ने कहा की पंचम वेतनमान से लेकर जितनी भी उपलब्धियां शिक्षकों को मिली हैं, वह सब प्राथमिक शिक्षक संघ की देन है। कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने कहा कि शिक्षक एकता के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने कहा कि सरकार केवल वोट के चोट से ही मानेगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षा को निजीकरण की ओर धकेल रही है।
विज्ञापन
बीएसए सतेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षकों की हर समस्याए दूर होगी। शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बहुत खामियां हैं। सम्मेलन में वित्त एवं लेखाधिकारी प्रशांत कुमार, राजेश कटारा, राधेश्याम शर्मा, डॉ. हरेंद्र सिंह, अमित चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन