{"_id":"649b21f6044eeb7df6074382","slug":"vivechak-si-calls-the-victim-and-tells-her-to-come-at-night-to-take-her-statement-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात 1 से 4 बजे तक विवेचना: विवेचक एसआई पीड़िता को फोन कर कहता है आओ रात में, बयान लेने है, यह की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात 1 से 4 बजे तक विवेचना: विवेचक एसआई पीड़िता को फोन कर कहता है आओ रात में, बयान लेने है, यह की शिकायत
Tue, 27 Jun 2023 11:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:23 PM IST
सार
प्रार्थिया जब उक्त एस. आई. महोदय को रात्रि फोन करने के लिये मना करते हैं तथा दिन में फोन करने के लिये कहती है तो कहते हैं कि मेरी डयूटी रात्रि की ही लगती है तो रात्रि में ही फोन करूंगा दिनांक 17.6.2023 को रात्रि 1 बजे, 2 बजे, 3 बजे, एवं 4 बजे उक्त दरोगा जी ने फोन करके अपने आफिस पर दिनांक 18.6.2023 को बुला रहा था प्रार्थिया की बेटी ने दिनांक 17.6.2023 को सुबह 4 बजे उक्त फोन को रिसीव किया था
विज्ञापन
अलीगढ़ एसपी सिटी को शिकायत देने पहुंची मां-बेटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के संजय गांधी क़ॉलोनी निवासी एक महिला ने ज्वालापुरी चौकी इंचार्ज पर आधी रात में फोन कर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में प्रार्थी की मां ने एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्वार्सी क्षेत्र की महिला ने एसपी सिटी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी पुत्री ने थाने में दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना ज्वालापुरी चौकी इंचार्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि वह पीड़िता को रात में 12 बजे के बाद फोन कर परेशान करते हैं। आरोप है कि 17 जून को कई बार रात में फोन कर पीड़िता को विवेचना के बहाने परेशान किया गया। पीड़िता की मां ने एसपी सिटी से विवेचक बदलने और आरोपी एसआई के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी को दिए पत्र में लिखा यह
महोदय, निवेदन है कि प्रार्थिया संजय गांधी कालौनी रावण टीला थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ की निवासिनी है। प्रार्थिया की पुत्री ने एक वाद थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ दर्ज कराया था जिसकी विवेचना पुलिस चौकी इंचार्ज ज्वालापुरी थाना क्वार्सी अलीगढ़ कर रहे हैं उक्त एस. आई. महोदय चाहे जब रात के 12 बजे कभी रात्रि 1 बजे प्रार्थिया को मो. फोन से फोन करके बयान देने के लिये बुलाते हैं। प्रार्थिया जब उक्त एस. आई. महोदय को रात्रि फोन करने के लिये मना करते हैं तथा दिन में फोन करने के लिये कहती है तो कहते हैं कि मेरी डयूटी रात्रि की ही लगती है तो रात्रि में ही फोन करूंगा दिनांक 17.6.2023 को रात्रि 1 बजे, 2 बजे, 3 बजे, एवं 4 बजे उक्त दरोगा जी ने फोन करके अपने आफिस पर दिनांक 18.6.2023 को बुला रहा था प्रार्थिया की बेटी ने दिनांक 17.6.2023 को सुबह 4 बजे उक्त फोन को रिसीव किया था प्रार्थिया उक्त एस. आई. महोदय के कारनामो से काफी परेशान है। श्रीमानजी से प्रार्थना है कि प्रार्थिया की पुत्री के केस की विवेचना उक्त एस.आई. से हटाकर किसी अन्य एस. आई. से कराई जाये तथा उक्त एस. आई. के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाये । अति कृपा होगी ।
विज्ञापन