फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vision Syndrome

अलीगढ़ः विजन सिंड्रोम का शिकार हो रहे मासूम

Sun, 01 Aug 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vision Syndrome
डॉ. नाहीद अख्तर, असिस्टेंट प्रोफेसर - फोटो : CITY OFFICE
इकराम वारिस
विज्ञापन

कोरोना काल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से हो रही है। लेकिन ज्यादा देर तक मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, टैबलेट की स्क्रीन देखने से उनकी आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चे विजन सिंड्रोम के शिकार हो रहे हैं। इसके चलते उनको धुंधला व दोहरा दिखना, आंखों में सूखापन, थकान, खुजली, लालीपन, गर्दन, सिर व कंधे में दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं।
शहर के गांधी आई हॉस्पिटल व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में बच्चों की आंखों में समस्या संबंधी शिकायतें डेढ़ गुना बढ़ गई हैं। इसके अलावा, निजी चिकित्सकों के यहां भी विजन सिंड्रोम के मामले भी लगातार पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, इस विजन सिंड्रोम को 20-20-20 के फार्मूले से हराया जा सकता है। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोग विशेषज्ञ प्रो. एसए आजमी मानते हैं कि ऑनलाइन शिक्षा के दौरान मोबाइल नेटवर्क समस्या व बैटरी डिस्चार्ज के चलते बच्चों में चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन

केस-1
12 वर्षीय सुनील की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। लगातार मोबाइल पर पढ़ाई के कारण उसकी आंखों में कई दिनों से समस्या थी। धुंधला सा दिखाई देने लगा था। परिजनों ने नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नाहीद अख्तर से संपर्क किया। आंखों की जांच की गई तो पता चला कि उसके चश्मे का नंबर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
आठ वर्षीय अभिषेक सिंह की आंखों में मोबाइल देखने से दिक्कत आ गई थी। उसका पढ़ाई के अलावा गेम खेलने में ज्यादा वक्त मोबाइल पर ही बीतता था। परिजनों ने नेत्र विशेषज्ञ डॉ. पारस सैनी से संपर्क किया। जांच करने के बाद डॉक्टर ने दवाएं दीं और एहतियात के साथ मोबाइल पर पढ़ने की सलाह दी।

ये हैं सुझाव
- कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट पर काम या देखने के दौरान पलक झपकाएं।
- कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट के स्क्त्रस्ीन पर लेटर साइज बड़ा रखें।
- कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट पर काम या देखने के दौरान बैठने का एंगल सही रखें।
इस वजह से हो रहा विजन सिंड्रोम
- कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट की स्क्रीन को लगातार पलक झपकाए बिना देखना या काम करना।
- कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट को काफी करीब से देखना।
- कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट को गलत एंगल से बैठकर देखना या काम करना।
- कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट को लेटकर देखना और विराम न लेना।
20-20-20 फार्मूला कारगर
वर्चुअल स्क्रीन देखने से विजन सिंड्रोम की दिक्कतें कोरोना काल में डेढ़ गुना से अधिक बढ़ गई हैं। बच्चों के चश्मे के नंबर में भी फर्क आया है। विजन सिंड्रोम से बचने के लिए 20-20-20 फार्मूला कारगर है। 20 मिनट लगातार स्क्रीन देखने के बाद 20 सेकंड का विराम लें। फिर, 20 फीट की दूरी पर रखी चीजें देखें।
- डॉ. नाहीद अख्तर, असिस्टेंट प्रोफेसर, इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed