विश्व हिंदू रक्षा परिषद: अलीगढ़ में बना कार्यालय, 2 अप्रैल को गोरखनाथ पीठ के मुख्य पुजारी करेंगे उद्घाटन
अलीगढ़ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का कार्यालय बन गया है। जिसका उद्घाटन 2 अप्रैल को गोरखनाथ पीठ के मुख्य पुजारी रामेंद्र नाथ करेंगे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरक्षा, लव जेहाद, वक्फ संपत्ति आदि हिंदुत्व के मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा अब अलीगढ़ की धरती पर बनेगी। इसके लिए जीटी रोड बोनेर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद का कार्यालय स्थापित किया गया है। अलीगढ़ मंडल की कमान गोरखनाथ पीठ में करीब 15 वर्ष तक सेवा कर चुके योगी सेवक संजय सिंह को सौंपी गई है। करीब दो बीघा जमीन पर बने कार्यालय को मठ का रूप दिया गया है, जिसका उद्घाटन 2 अप्रैल को गोरखनाथ पीठ के मुख्य पुजारी रामेंद्र नाथ करेंगे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रहेंगे।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद को प्रदेश में सक्रिय किया गया है, जिसमें गोरखनाथ पीठ से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। संगठन का मुख्यालय लखनऊ में है और गोपाल राय अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। संगठन महामंत्री उत्तर प्रदेश एवं मंडल प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन दो अप्रैल को होगा, जिसमें मंडलभर से करीब दो हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। पाकिस्तान, बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न मुख्य बिंदु रहेगा, जिस पर दो अप्रैल को चर्चा होगी।
हिंदुत्व की रक्षा के लिए संगठन की स्थापना की गई है। हिंदुत्व के मुद्दे पर देश और प्रदेश की सरकार के साथ मिलकर संगठन कार्य कर रहा है। जहां-जहां हिंदू समाज कमजोर है वहां संगठन के माध्यम से हिंदू समाज को मजबूत करने में भूमिका निभाई जाएगी। इसी के तहत अलीगढ़ मंडल कार्यालय स्थापित किया गया है।- गोपाल राय, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन विज्ञापन
हिंदू विरोधी गतिविधियों पर संगठन की नजर रहेगी। हाल ही में सपा सांसद रामजीलाल द्वारा राणा सांगा के संबंध में दिए बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया की जाएगी। इसके लिए नवरात्र में मंदिरों के आसपास मांस और अंडों की दुकानों को बंद कराया जाएगा। हिंदू विरोधी राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी आवाज बुलंद की जाएगी।- योगी सेवक संजय सिंह, जिलाध्यक्ष