{"_id":"63d7f284f0a18b00e55e78c1","slug":"vishal-event-group-cultural-programme-in-aligarh-numaish-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Mahotsav: हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए गीत पर झूमे दर्शक, नुमाइश में बही गीतों की ब्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Mahotsav: हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए गीत पर झूमे दर्शक, नुमाइश में बही गीतों की ब्यार
Mon, 30 Jan 2023 10:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:08 PM IST
सार
अलीगढ़ नुमाइश में विशाल इवेंट ग्रुप के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने देशभक्ति गीत, हिंदी के नए एवं पुराने गीतों को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी कृष्णाजंलि नाट्यशाला में विशाल इवेंट ग्रुप के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने देशभक्ति गीत, हिंदी के नए एवं पुराने गीतों को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
संयोजक विशाल शर्मा ने हर करम अपना करेंगे, ए वतन तेरे लिए..., हाथरस से आयी सोना सिंगर ने 16 बरस की बाली उमर को सलाम.. सुनाकर समा बांध दिया। बबलू प्रधान ने जीता था जिसके लिए जिसके लिए मरता था ... विशाल नारायण ने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेगा ..., राजू सैफी ने कर चले हम फिदा जाना तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों..., सुनाकर श्रोताओं की वाह वाही लूटी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में गांधी नेत्र चिकित्सालय के सर्जन डॉ. अमित गुप्ता, समाजसेवी पंकज धीरज, हरीश बेताब, कवि प्रेम किशोर पटाखा, प्रकाशमणि, जितेंद्र मित्तल, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, मनोज अलीगढ़ी, वीरेंद्र सिंह अरोरा, विनीत गुप्ता, विशाल सक्सेना, रवि वर्मा, अजय बृजवासी, कुमार आकाश, भूपेंद्र नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन