फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vinod Jat did not come today, letter written to jail superintendent

आज भी न आया विनोद जाट, जेल अधीक्षक को लिखा पत्र

Fri, 26 Mar 2021 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Vinod Jat did not come today, letter written to jail superintendent
इगलास के चर्चित फर्नेश कारोबारी अपहरण कांड का जिला जज विवेक संगल के न्यायालय में सत्र परीक्षण शुरू हो गया है। मगर लगातार तलबियों के बावजूद इस कांड का मुख्य आरोपी विनोद जाट यहां तारीख पर नहीं आ रहा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए आगरा जेल अधीक्षक को पत्र लिखा है, जिसमें साफ कहा है कि अगर 7 अप्रैल को उसे पेश नहीं किया तो अवमानना की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पुलिस इगलास क्षेत्र में हुई इस घटना में लगातार जल्द ट्रायल पूरा कराकर आरोपियों को सजा कराने का प्रयास कर रही है। उसी गति से मामले में साक्ष्य पेश किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को इस मामले में वादी सुरेंद्र जिंदल की गवाही की तारीख नियत थी और मुख्य आरोपी हाथरस के कुख्यात अपराधी विनोद जाट को तलब किया गया था। मगर वह पेशी पर नहीं आया। यह दूसरा मौका है, जब वह पेशी पर नहीं आया। डीजीसी क्राइम धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार इस मामले में न्यायालय ने जेल अधीक्षक आगरा को पत्र लिखा है, जिसमें साफ कहा है कि 7 अप्रैल अगली तारीख नियत की गई है। बार-बार तलबी के बाद भी आरोपी पेश नहीं किया जा रहा। इस बार पेश न कर पाने पर आपके खिलाफ अवमानना कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो प्रकरणों में अग्रिम जमानत खारिज
डीजीसी क्राइम धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार इसी न्यायालय से गंगा सहाय निवासी कलुआ गभाना की अमानत में खयानत के मुकदमे में जमानत खारिज की गई है। इसी तरह शंकरलाल व राकेश निवासी आईटीआई रोड की छेड़खानी में अग्रिम जमानत खारिज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed