{"_id":"61eb022d4cda1218b52862c3","slug":"vinay-varshney-filed-nomination-aligarh-news-ali283599916","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बजरंग बल के गौरव पीछे हटे, विनय वार्ष्णेय के नामांकन से बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बजरंग बल के गौरव पीछे हटे, विनय वार्ष्णेय के नामांकन से बेचैनी
विधानसभा शहर सीट से नामांकन करते निर्दलीय प्रत्याशी विनय वार्ष्णेय के प्रस्तावक ।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
बाबरी मंडी चर्चित कांड में एटा जेल में बंद भाजपा कार्यकर्ता विनय वार्ष्णेय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडे़ंगे। इससे भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ गई है। समझाने के बाद बजरंग बल के गौरव शर्मा चुनाव लड़ने से पीछे हट गए हैं।
विज्ञापन
23 फरवरी 2020 को बाबरी मंडी उपद्रव हुआ था। उसमें एक युवक की गोली लगने से मृत्यु हुई थी।
भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय आरोपी है। 11 मार्च 2020 से विनय वार्ष्णेय जेल में हैं। भाजपा नेताओं पर विनय वार्ष्णेय के मामले में गंभीरता से पैरवी नहीं करने का आरोप है। इसको लेकर पहले भी लोग असंतोष व्यक्त कर चुके हैं। विनय वार्ष्णेय के भाई अश्वनी वार्ष्णेय ने जेल में बंद विनय वार्ष्णेय का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। अश्वनी वार्ष्णेय का कहना है कि उनका भाई निर्दोष है। उसको गलत तरीके से फंसाया गया है। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेगा। उसके पीछे युवा हैं। वहीं बजरंग बल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा समझाने के बाद चुनाव लड़ने से पीछे हट गए हैं। गौरव शर्मा के पीछे हटने से भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।