{"_id":"67e1b556e41a264642032206","slug":"villagers-stopped-the-construction-of-rapta-bridge-on-neem-river-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-101088-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कम ऊंचाई और आसपास दीवार न होने पर ग्रामीणों ने रापटा पुल का निर्माण रुकवाया, किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कम ऊंचाई और आसपास दीवार न होने पर ग्रामीणों ने रापटा पुल का निर्माण रुकवाया, किया विरोध
Tue, 25 Mar 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:11 AM IST
सार
गंगीरी के गालिबपुर में नीम नदी पर रापटा पुल के निर्माण को ग्रामीणों ने रूकवा दिया। पुल की ऊंचाई कम होने और आसपास दीवार न बनाने पर ग्रामीणों ने विरोध किया।
विज्ञापन
गांव गालिवपुर में निर्माणाधीन पुलिया व मौजूद ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
गंगीरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गालिबपुर से गुजर रही नीम नदी पर रापटा पुल का निर्माण हो रहा है। 24 मार्च की सुबह ग्रामीणों ने इसकी ऊंचाई कम होने और आसपास में दीवार नहीं बनाए जाने पर विरोध करते हुए निर्माण रुकवा दिया। कहा कि पुल के दोनों ओर काफी खाली जगह है। दीवार नहीं बनाने से बरसात में पानी भरेगा और दोनों तरफ का रास्ता कट जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उचित ऊंचाई न होने से बारिश आते ही यह मिट्टी से जाम हो जाएगा। नदी में आने वाला पानी खेतों से होकर गुजरेगा। इससे पहले ठेकेदार द्वारा पीली ईंट का उपयोग किया जा रहा था, जिसकी क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की गई थी। इसके बाद ठेकेदार ने ईंटों में परिवर्तन किया है। अगर निर्माण गुणवत्ता पूर्ण नहीं हुआ तो विरोध जारी रहेगा। गुलाब सिंह ने बताया ठेकेदार से कई बार मौखिक शिकायत की गई है, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि नीम नदी पर रापटा पुल बनाया जा रहा है। रही बात ऊंचे-नीचे होने की तो यह सही ऊंचाई में बन रहा है। पुल के दोनों तरफ दीवार भी बनवाई जाएगी। प्रदर्शन में भरत सिंह, विजेंद्र यादव, विकास कुमार, प्रीतम सिंह, दानवीर सिंह, योगेश कुमार, लोकेश कुमार, पंकज कुमार, राशिद खान, रजत कुमार, अभय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन