{"_id":"57250dca4f1c1b9934a91aa1","slug":"villagers-hold-four-rogues-tied-to-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चार बदमाशों को पकड़ कर पेड़ से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने चार बदमाशों को पकड़ कर पेड़ से बांधा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
बांधे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजीता में चार बदमाश राजस्थान से आए ग्वालियों की भेड़-बकरी को नशीला पदार्थ खिला कर चुराने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया। पहले तो उनकी जमकर पिटाई और पेड़ से बांध दिया। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजस्थान में गर्मी के मौसम में पानी की कमी के चलते कुछ अपने मवेशी को चराने के लिए यूपी के विभिन्न शहर और गांवों में लाते हैं। राजस्थान के जिला पाली से अभन पुत्र भीमराम रेवाडी अपने गांव के कुछ साथियों को साथ लेकर भेड़ बकरियों को लेकर नगला रंजीता के जंगल मे आए हुए है। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे कुछ चोरों ने खेत में झाड़ियों के सहारे बैठ कर भेड़-बकरियों को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया।
इसी दौरान खेतों पर कार्य कर रहे किसानों ने भेड़- बकरियों को देखा तो दो बकरी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थीं। दो बकरी मर गई। जिस पर किसानों ने बदमाशों को पूछा तो वो भाग निकले। किसानों ने दौड़ कर उन्हें दबोच लिया। पहले तो बदमाशों की पिटाई की और उनको पेड़ से बांध दिया।
विज्ञापन
उक्त घटना की जानकारी थाना पुलिस को देकर पकडे़ गए बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में पकडे़ गए बदमाशों ने अपने नाम गुड्डू पुत्र लटूरी, सलमान पुत्र हबीब, अनीस पुत्र सफी मोहम्मद निवासी मलिकपुरा थाना विजयगढ़ और इंतजार पुत्र इशहाक निवासी नबीपुर खुर्द थाना सादाबाद हाथरस बताया है। एसओ अकराबाद ने बताया है कि उक्त घटना की तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।