किशोर का शिकार करने लपका अजगर ग्रामीणों ने पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर। अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित गांव अंडला में एक खेत में कई फुट लंबा अजगर पहुंच गया। उसने वहां काम कर रहे एक किशोर को शिकार बनाने की कोशिश की। गनीमत रही कि किशोर की नजर उस पर पड़ गई तथा उसने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत केे बाद अजगर को पकड़ लिया और वन विभाग कर्मियों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान कई घंटे तक कौतूहल मचा रहा। अजगर को देखने के लिये सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार गांव के ओमवीर का सड़क किनारे खेत है। वह रविवार को दोपहर अपने सत्रह वर्षीय बेटे सौरभ के साथ खेत में खाद लगा रहा था। तभी अचानक करीब तेरह फुट लंबा अजगर सौरभ के नजदीक पहुंच गया। उसकी फुसकार सुन सौरभ की नजर पड़ गई। जिसे देखते ही उसने शोर मचा दिया। जिस पर पिता ओमवीर बेटे को लेकर खेत से काफी दूर भाग गए और वहां से ग्रामीणों को सूचना कर दी।
सूचना पर ग्रामीण और वनकर्मी वहां पहुंच गए। बता दें कि उक्त अजगर वन विभाग कर्मियों ने 21 अक्तूबर को पिसावा के जंगलों से पकड़ा था। जिसे अंडला के जंगल में छोड़ा गया था। अंडला के किसानों को कई बार अजगर दिखाई दे चुका था जिससे उनमें भय बना हुआ था। वन रेंजर रामसिंह विष्ट का कहना है कि अजगर को घने जंगल में छुड़वायेंगे।