फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   villager votters boycott election said no development no voting silence at polling station

अलीगढ़: विकास नहीं तो वोट नहीं, मतदाताओं ने किया चुनाव का वहिष्कार, मतदान केंद्र पर पसरा सन्नाटा

Thu, 10 Feb 2022 05:25 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 05:25 PM IST
सार

केंद्र पर बैठे पीठासीन अधिकारी मतदाताओं का इतंजार कर रहे हैं। मतदाता आएं और अपना वोट दें, लेकिन कोई नहीं आ रहा।  गांव के मुख्य मार्ग की सड़क नहीं बनने को लेकर चुनाव का बहिष्कार चल रहा है।

विज्ञापन
villager votters boycott election said no development no voting silence at polling station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के इगलास विधानसभा क्षेत्र के गांव हीरपुर हुसैनपुर में विकास कार्य व सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों ने मतदान न करने का एलान करते हुए चुनाव का बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में विकास नहीं होने पर वोट नहीं डालेंगे। 

विज्ञापन


गांव हीरपुर हुसैनपुर के प्राथमिक विद्यालय में दो मतदान केंद्र बने हैं, जिसमें एक मतदान केंद्र गांव खिर्जरपुर जोशिया का है जो खिर्जरपुर जोशिया के ग्रामीण मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपना वोट डाल रहे हैं।  
विज्ञापन


वही गॉव हीरपुर हुसैनपुर का अलग मतदान केंद्र बना है, मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है। केंद्र पर बैठे पीठासीन अधिकारी मतदाताओं का इतंजार कर रहे हैं। मतदाता आएं और अपना वोट दें, लेकिन कोई नहीं आ रहा।  गांव के मुख्य मार्ग की सड़क नहीं बनने को लेकर चुनाव का बहिष्कार चल रहा है। शाम के 3:50 बजे तक गांव हीरपुर हुसैनपुर के मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने अपना वोट नहीं डाला। इसको लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed