फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villager killed by beating with sticks for breaking guava from orchard

Aligarh: बाग से अमरूद तोड़ने के आरोप में डंडों से पीटकर ग्रामीण की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Nov 2022 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2022 01:07 AM IST
सार

मामले में मृतक के भाई की ओर से दो लोगों के विरुद्ध मारपीट कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थाना पुलिस के अनुसार वह डंडा भी बरामद कर लिया गया है जिससे पिटाई की गई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Villager killed by beating with sticks for breaking guava from orchard
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

शनिवार को तड़के पहर थाना क्षेत्र के गांव मनेंना में बाग से अमरूद तोड़ने के आरोप में पट्टे पर बाग लिए व्यक्ति ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर एक ग्रामीण को डंडों से इतनी बुरी तरह से पीटा कि कुछ देर बाद ही घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में मृतक के भाई की ओर से दो लोगों के विरुद्ध मारपीट कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थाना पुलिस के अनुसार वह डंडा भी बरामद कर लिया गया है जिससे पिटाई की गई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गांव मनेंना निवासी राजपाल सिंह व योगेंद्र सिंह का दस बीघे का अमरूद का बाग है। यह बाग उन्होंने एक लाख रुपये सालाना में पट्टे पर गांव हुसैपुर निवासी बनवारी लाल पुत्र सत्यपाल सिंह को दे रखा है। बताते हैं कि बाग से रोजाना अमरूद टूट रहे थे, जिससे बाग लेने वाला चिंतित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को तड़के पहर करीब तीन बजे मनेंना निवासी ओमप्रकाश पुत्र स्व. नेत्रपाल सिंह अपने दो साथियों के साथ बाग में पहुंचे थे। आरोप है कि वह बाग से अमरूद तोड़कर ले जा रहे थे तभी बाग की रखवाली कर रहे बनवारीलाल व गांव बिहारीपुर निवासी भीमसेन पुत्र भूदेव सिंह ने ओमप्रकाश को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य लोग भाग निकले।

आरोप है कि इसके बाद बनवारीलाल व भीमसेन ने डंडों से ओमप्रकाश को बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल होने पर बाग में ही डाल दिया। सुबह यह बात ओमप्रकाश के परिवार वालों को पता चली तो ग्रामीणों के साथ वह अमरूद की बाग में पहुंच गए। इसके बाद वहां पंचायत शुरू हो गई। करीब पांच घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक के भाई सत्यप्रकाश का आरोप है कि उनका भाई शनिवार की सुबह पांच बजे शौच करने के लिए अमरूद के बाग में पहुंच गया।

वहां अमरूद तोड़ने का आरोप लगाते हुए बनवारीलाल व भीमसेन व दो अज्ञात ने डंडों से पीट-पीट कर उनके भाई की हत्या कर दी। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वह डंडा भी बरामद कर लिया जिससे पिटाई की गई थी। सूचना पर सीओ बरला अभय कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पंचायत के चक्कर में न पड़ते तो शायद बच जाती जान
खबर मिलने के बाद सुबह परिवार और गांव वाले बाग में पहुंचे उस समय ओमप्रकाश घायल थे। परिवार और गांव वाले घायल को अस्पताल न ले जाकर बाग में ही आरोपी पक्ष के साथ बातचीत और पंचायत करने में जुट गए। करीब पांच घंटे तक यह पंचायत चलती रही।

इस बीच घायल ओमप्रकाश बाग में पड़े तड़पते रहे और उनकी हालत बिगड़ती चली गई। जब सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब घायल को छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चर्चा है कि समय रहते सुबह ही घायल को सीएचसी पहुंचा दिया जाता और इलाज शुरू हो जाता तो शायद जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed