फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Village Development Officer Maheshchandra suspended for irregularities.

Aligarh News: अनियमितता पर ग्राम विकास अधिकारी महेशचंद्र निलंबित

Fri, 26 Dec 2025 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Village Development Officer Maheshchandra suspended for irregularities.
विकास खंड धनीपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी महेशचंद्र शर्मा को अनियमितताओं और बार-बार जारी नोटिस का जवाब न देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम के अनुमोदन पर डीपीआरओ ने की है।
विज्ञापन




डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोप है कि ग्राम पंचायत अलहदादपुर में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्यों के सापेक्ष गलत, अस्पष्ट व अपठनीय बिल-वाउचर फीड किए गए।
विज्ञापन




वहीं, ग्राम पंचायत मूसेपुर जलाल, अलहदादपुर, पनैठी भोजपुर में सामुदायिक शौचालय और आरआरसी केंद्र लंबे समय से क्रियाशील नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत की धनराशि का भुगतान नियत स्थान से न करने तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने के भी आरोप हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed