फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vijay Diwas

युद्ध की शौर्य गाथा सुन सिर हो गया गर्व से ऊंचा

Thu, 17 Dec 2020 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vijay Diwas
पालीवाल इंटर कॉलेज में विजय दिवस पर मंत्री रघुराज सिंह के साथ एनसीसी कैडेट । - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व सैनिक सेवा परिषद अलीगढ़ इकाई की ओर से गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में 1971 युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले भर से आए पूर्व सैनिकों के जज्बे को देखकर लोगों ने सलाम किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह, ब्रिगेडियर भुवनेश चौधरी, कर्नल जगरूप सिंह, कर्नल नितीश सिंघल, फ्लाइट इंजीनियर वीके गुप्ता, सूबेदार मेजर बी. सिंह को बैज लगाया गया। इसके बाद सभी लोगों को तिरंगा पट्टिका पहनायी गई। हर्षिता कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने संदेशे आते हैं... पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सैनिकों के बच्चों की कक्षा एक कक्षा 12 तक के प्रवेश में आधी फीस लेने का एलान किया गया।
विज्ञापन

ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि मैं भी सैनिक का बेटा हूं। इसलिए सैनिकों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। पूर्व सैनिकों ने 1971 युद्ध की यादें साझा कीं। युद्ध की शौर्य गाथा सुनकर लोगों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कैप्टन आरपी पचौरी कैप्टन केएस शर्मा, सार्जेंट ध्यान पाल सिंह, सार्जेंट अजय गुप्ता, हवलदार प्रेमपाल सिंह, हवलदार धर्मेंद्र सिंह, हवलदार हम्बीर सिंह, सूबेदार विजय भान सिंह, सूबेदार राजेंद्र सिंह, नायक अरविंद कुमार, सूबेदार वीकेडी कौशिक, सार्जेंट उल्फत सिंह चौहान, हवलदार बलविंदर कुमार, हवलदार ब्रजराज सिंह, सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह, कैप्टन दिनेश पालीवाल, बलविंदर सिंह सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संचालन बृजेश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed