फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vigilance on BBC documentary on PM Modi in AMU

BBC Documentary on PM Modi: एएमयू में डॉक्यूमेंट्री को लेकर सतर्कता, इंतजामिया चौकन्न

Sun, 29 Jan 2023 05:48 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस
इकराम वारिस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Jan 2023 05:48 PM IST
सार

विवादास्पद होने के चलते अमुवि में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री चोरी-छिपी देखी जा रही है। हालांकि, इंतजामिया ने डॉक्यूमेंट्री देखे जाने की खबर से इंकार किया है। एएमयू ने डॉक्यूमेंट्री को देखते हुए सर्तकता बना रखी है।

विज्ञापन
Vigilance on BBC documentary on PM Modi in AMU
एएमयू

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री सीरीज की स्क्रीनिंग को लेकर कई विश्वविद्यालयों में विवाद हो चुका है। इसी मामले में कई छात्रों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर इंतजामिया सतर्क है।  

विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित विवादस्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर अमुवि प्रशासन चौकन्ना हो गया है। विवादास्पद होने के चलते अमुवि में डॉक्यूमेंट्री में चोरी-छिपी देखी जा रही है। 
विज्ञापन


हालांकि, इंतजामिया ने डॉक्यूमेंट्री देखे जाने की खबर से इंकार किया है। विश्वविद्यालयों में स्क्रीनिंग के दौरान छात्रों की गिरफ्तारी को छात्रों ने लोकतंत्र को कमजोर करने की बात कही है। उधर, एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर का पिछले दिनों बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर एक अंग्रेजी में लंबा-चौड़ा लेख छप चुका है। लेख में उन्होंने कहा कि पश्चिमी मीडिया ने एक साजिश के तहत डॉक्यूमेंट्री बनाई है, जो निंदनीय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है बीबीसी डॉक्यूमेंट्री में 
डॉक्यूमेंट्री दो हिस्सों में बनी है, जिसका नाम ‘इंडिया : द मोदी कवेश्चन’ है। यह सीरीज गुजरात में वर्ष 2022 में हुए दंगों पर आधारित है, जो गोधरा कांड के नाम से जाना जाता है। उस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed