फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vigilance increased from Yamuna to Ganges, water flow of dead bodies will be stopped

गंगा यमुना से लेकर नहरों तक चौकसी बढ़ी, शवों का जल प्रवाह रोका जाएगा

Sun, 16 May 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vigilance increased from Yamuna to Ganges, water flow of dead bodies will be stopped
गंगा, यमुना और अन्य नहरों में कोरोना संक्रमित लोगों के शव जलप्रवाह रोकने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अपने दौरे में सख्त निर्देश दिए थे। इसी सिलसिले में शनिवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने गंगा-यमुना तटों से सटे गांवों में निगरानी समिति का गठन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इन समितियों में नव निर्वाचित प्रधानों को शामिल किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी खैर यमुना नदी तट, उप जिलाधिकारी अतरौली गंगा नदी तट एवं जिला पंचायतीराज अधिकारी नहरों के किनारे वाले गांवों पर नजर रखेंगे। जिससे कोई संक्रमित मरीज का शव पानी में प्रवाह न किया जाए। समस्त शवों का प्रत्येक दशा में अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीत कुछ दिनों में कई जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों के शव नदियों में बहाए जाने की घटनाएं लगातार सामने आई हैं, जिसके बाद प्रदेश सरकार इसको लेकर सख्त हो चुकी है। अब जिला प्रशासन ने निगरानी तंत्र मजबूत कर दिया है। जिले में गंगा नदी के तट पर दादों, सांकरा का क्षेत्र है तो यमुना तट पर टप्पल का इलाका है। इससे सटे गांव में अब जिला पंचायत राज विभाग द्वारा समिति गठित की जाएंगी। इस समिति में प्रधान भी शामिल होंगे। यही समितियां निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंगा व यमुना के किनारों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी हाल में शवों को नदियों में नहीं बहने दिया जाएगा। निगरानी समितियों का गठन किया जा रहा है, इससे नवनिर्वाचित प्रधानों को भी जोड़ा जा रहा है। - चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी।

- नहरों पर पतरौल की टीम को बताया गया है। वह नजर रखेंगे और कोई भी शव मिलने पर उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जाएगी। संक्रमित शव नहीं बहने दिए जाएंगे। - पंकज कुमार, एसडीएम अतरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed