फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Video of Corona patients leaked, resentful over food

कोरोना मरीजों का वीडियो लीक, खाने को लेकर नाराजगी

Mon, 04 May 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Video of Corona patients leaked, resentful over food
हरदुआगंज आइसोलेशन सेंटर एल-वन हॉस्पिटल में कोरोना का इलाज कराने वाले मरीजों में खाने की गुणवत्ता को लेकर असंतोष पैदा हो गया है। इन मरीजों का कहना है कि उनको इस बीमारी से लड़ने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की जरूरत है लेकिन इससे उल्टा यहां खाने के नाम पर पतली दाल, आलू की सब्जी, रोटी और चावल परोसा जा रहा है। जिसकी कुल न्यूट्रीशियन वैल्यू उतनी नहीं है, जिससे उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके और वो दवा और खाना के साथ इस महामारी को मात दे सके।
विज्ञापन

मरीजों का ये वीडियो आइसोलेशन सेंटर की कड़ी सुरक्षा से बाहर आया है। इस वीडियो को बसपा नेता रत्न दीप सिंह को भेजा गया था, उन्होंने इसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के टिवटर एकाउंट पर भेजा। जिस पर जवाब और कार्रवाई का इंतजार है। इस संबंध में जब अमर उजाला ने मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी से जानकारी तो उन्होंने जिला प्रशासन से इस संबंध में जांच करा कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। वहीं, इस गंभीर मामले में सीएमओ डा. बीपी सिंह कल्याणी ने कहा कि वह स्वयं आइसोलेशन सेंटर में दिया जा रहा खाना खाएंगे और गुणवत्ता दुरुस्त नहीं होने पर खाना दे रहे संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

मरीजों के बेड के बीच भी दूरी नहीं
आइसोलेशन सेंटर का वीडियो बाहर आने के बाद ये भी पता चला है कि इन मरीजों के बेड के बीच में भी सोशल डिस्टेंसिंग ज्यादा नहीं रखी गई है। बेड के बीच में दूरी कम होने से इन मरीजों में नाराजगी है, क्योंकि बेड के बीच में दूरी नहीं हुई तो जो मरीज ठीक हो रहे हैं, वो दोबारा पड़ोस के मरीज के साथ रहने के कारण संक्रमण में आ सकते हैं। इस आइसोलेशन सेंटर में वर्तमान में 28 कोरोना मरीजों का उपचार जारी है। यही अस्पताल है, जहां अलीगढ़ के कोरोना मरीजों का सबसे पहले उपचार शुरू हुआ है। वीडियो बाहर आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीएम में खाना चेक करने पहुंचे एसडीएम
जिले में कोरोना का संक्रमण तोड़ने और क्वारंटीन हुए लोगों को मानक के अनुसार सुविधाएं देने में जुटे जिला प्रशासन ने रविवार को भी निरीक्षण का क्रम जारी रखा। उपजिलाधिकारी कोल संजीव ओझा ने दोपहर में आईटीएम कालेज में बने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने खाना भी चेक किया। जिसमें दाल, रोटी, सब्जी और चावल परोसा गया था। उन्होंने खाने के साथ साफ-सफाई, दवाएं और अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं। इधर, जिले के आश्रय स्थलों में ठहरे लोगों को समुचित सुविधाएं देने, क्वारंटीन केंद्रों को बेहतर बनाने, लोगों को क्वारंटीन के फायदे बताने, जागरूकता बढ़ाने के लिए अधिकारियों की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है, ताकि क्वारंटीन की दहशत को कम कर कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके।

वीडियो संज्ञान में आया है। शनिवार को सीडीओ अनुनय झा और सीएमओ डा. बीपी सिंह कल्याणी से निरीक्षण कराया गया था। वहां साफ सफाई और खाने की व्यवस्था दुरुस्त है। ये किसी व्यक्ति की शरारत है। इसकी जांच कराई जा रही है। शरारत करने वाले और वीडियो लीक करने वाले के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। सभी अस्पतालों में खाने-पीने और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कहीं भी शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed