{"_id":"65cf6f18506e213a320fa773","slug":"video-of-baba-torturing-a-girl-by-placing-three-bricks-on-her-back-goes-viral-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बिन मां की बच्ची के पीठ पर तीन ईंट रख प्रताड़ित करते बाबा का वीडियो वायरल, अब रह रही इस हालत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बिन मां की बच्ची के पीठ पर तीन ईंट रख प्रताड़ित करते बाबा का वीडियो वायरल, अब रह रही इस हालत में
Fri, 16 Feb 2024 07:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 07:50 PM IST
सार
अलीगढ़ में जवां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाबा छोटी बच्ची की पीठ पर तीन ईंट रखकर प्रताड़ित कर रहा है और बच्ची रो रही है। वीडियो एक साल पहले का बताया जा रहा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
जवां थाना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन वर्ष की बच्ची को प्रताड़ित करते हुए बाबा का वीडियो वायरल होने के मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इस प्रकरण में बीती 1 फरवरी को अलीगढ़ के थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीडियो 30 जनवरी के करीब वायरल हुआ था। पुलिस ने बच्ची के घर जाकर इसकी जांच पड़ताल की, तो वीडियो करीब एक वर्ष पुराना बताया गया। चौकी इंचार्ज कासिमपुर ने बताया कि वीडियो तीन वर्षीय बच्ची का है। जिसमें बच्ची का बाबा दिख रहे हैं, वो बच्ची को प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाबा के खिलाफ थाना जवां में एक फरवरी को बच्ची को प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अमित कुमार कर रहे थे। अमित कुमार ने बताया कि अब बच्ची अपने पिता के पास सही सलामत रह रही है। दर्ज हुई रिपोर्ट में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, यह एक वर्ष पुराना है।
रामपुर निवासी बच्ची के पापा और उसकी मम्मी 28 जनवरी को अलीगढ़ में फिल्म देख कर रात में रामपुर वापस जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार में पंक्चर हो गया। पति ने स्टपनी बदलने के लिए कार किनारे लगा दी। पत्नी टार्च से रोशनी कर रही थी। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बच्ची बिना मां के अपने पापा के पास ही रह रही है।