{"_id":"68a96dd150cba95470034798","slug":"video-of-an-elderly-rickshaw-driver-kissing-the-sp-flag-goes-viral-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकिर का सपना हुआ साकार: बुजुर्ग ने चूमा सपा का झंडा, अखिलेश यादव ने बुलाया दिल्ली, ई-रिक्शा किया भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकिर का सपना हुआ साकार: बुजुर्ग ने चूमा सपा का झंडा, अखिलेश यादव ने बुलाया दिल्ली, ई-रिक्शा किया भेंट
Sat, 23 Aug 2025 12:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:59 PM IST
सार
एक बुजुर्ग के सपा के झंडे को चूमने का वीडियो वायरल हुआ। अलीगढ़ के जीवनगढ़ गली नंबर पांच निवासी शाकिर की पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक ने मदद की। यह वीडियो सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव को निगाह में आ गया। उन्होंने बुजुर्ग को दिल्ली बुलाया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ रिक्शा चालक शाकिर और सपा नेता अज्जू इश्हाक
- फोटो : स्वयं
विस्तार
आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक रिक्शा चालक को कभी उम्मीद ही नहीं थी कि उसे सपा मुखिया दिल्ली बुलाएंगे और ऐसा सम्मान देंगे। एक रिक्शा चालक सपा के प्रति ऐसी निष्ठा रखता है कि एक गाड़ी पर सपा का झंडा लगा था, उस पर अखिलेश यादव का फोटो था। रिक्शा चालक वहीं पर रूका और उस सपा के झंडे को चूमने लगा। ऐसा करते देख किसी राहगीर ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो को देखकर अलीगढ़ में सपा के नेता अज्जू इश्हाक ने रिक्शा चालक को तलाशा। इसी बीच अखिलेश यादव के यहां से भी उस रिक्शा चालक को दिल्ली लाने का बुलावा आया। अज्जू इश्हाक उसे लेकर दिल्ली गए और वहां पर अखिलेश यादव ने उन्हें सम्मान देते हुए एक ई-रिक्शा भेंट कर दिया। रिक्शा चालक का अखिलेश यादव से मिलने का सपना एक वीडियो ने साकार कर दिखाया।
विज्ञापन
रिक्शा चालक शाकिर का वीडियो जब आया सामने
सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग के द्वारा समाजवादी पार्टी के झंडे को चूमने का वीडियो वायरल हुआ। अलीगढ़ के जीवनगढ़ गली नंबर पांच के रहने वाला शाकिर है। पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक ने बुजुर्ग से मिलकर उसकी मदद की। यह वीडियो सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव की निगाह में आ गया। ऐसे में उन्होंने जब इसकी जानकारी ली और बुजुर्ग को दिल्ली बुलाया। उससे करीब आधा घंटा बातचीत में सपा मुखिया ने उसे ई-रिक्शा भेंट किया। इससे गदगद मो. शाकिर ने कहा कि सपा मुखिया ने बहुत सम्मान दिया। उनसे मिलने का मेरा सपना भी साकार हो गया।
विज्ञापन