{"_id":"654cee3c9799a195d6034aab","slug":"vhp-patrons-reached-the-annual-festival-abhyudaya-ceremony-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वार्षिकोत्सव अभ्युदय समारोह में पहुंचे विहिप संरक्षक, बोले- सोने से पहले बच्चों को सुनाए कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वार्षिकोत्सव अभ्युदय समारोह में पहुंचे विहिप संरक्षक, बोले- सोने से पहले बच्चों को सुनाए कहानी
Thu, 09 Nov 2023 08:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Nov 2023 08:05 PM IST
सार
अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक विश्व हिन्दू परिषद दिनेश जी ने कहा कि अपने बच्चों को रात्रि में सुलाते समय एक कहानी जरूर सुनाएं। जिससे बच्चों में संस्कार के साथ प्रेरणास्त्रोत हो सके।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव अभ्युदय समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक विहिप दिनेश जी व अन्य
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के कस्बा छर्रा में स्थित श्री शांति देवी कल्याणदास सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकेण्ड्ररी स्कूल में वार्षिकोत्सव अभ्युदय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक एवं अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक विश्व हिन्दू परिषद दिनेश जी, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती यतीन्द्र कुमार शर्मा, रामकथा मर्मज्ञ अतुल कृष्ण महाराज, महापौर प्रशांत सिंघल, छर्रा विधायक ठा. रवेन्द्र पाल सिंह, एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता डेरी वाले, चौ. बौद्धपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में छात्र-छात्राओं ने गणेश-भारत वन्दना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, द्वापर की द्रोपदी उवाच आदि कार्यक्रमों से मंत्रमुग्ध कर दिया। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश जी ने कहा कि परोपकार लूटकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं। शिक्षा हिन्दुत्वनिष्ठ होनी चाहिए। बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी बच्चों की शिक्षा पर पूर्ण ध्यान दें। पूर्व के समय में अभिभावक अपने बच्चों को एक शिक्षा देनी वाली कहानी को सुनाकर बच्चों को सुलाया करते थे। लेकिन अब सोशल मीडिया के आने के बाद यह परम्परा विलुप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होनें कहा कि अपने बच्चों को रात्रि में सुलाते समय एक कहानी जरूर सुनाएं। जिससे बच्चों में संस्कार के साथ प्रेरणास्त्रोत हो सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 500 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में सफलता मिली और एक भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अभिभावक अपने बच्चों के साथ लाइव टीवी देखें। यतीन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय देशभर में संस्कार एवं धर्मधारित शिक्षा देने का काम करते हैं। इन विद्यालयों का काम एक राष्ट्रभक्त नागरिक का निर्माण करना है। 1952 ई0 में विद्या भारती का पहला विद्यालय खुलने के बाद आज लगभग 25 हजार विद्यालय मौजूद हैं।
कथा मर्मज्ञ अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि विद्या भारती एकमात्र ऐसी संस्था है जिससे विद्याथियों को संस्कार युक्त शिक्षा मिलती है। यह एक ऐसी संस्था है जिसने रामायण और महाभारत की कथाओं से जोडा है। इससे पहले प्राथमिक वर्ग के नव निर्मित कम्प्यूटर लैव का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर, पूर्व चैयरमैन हरिश्चन्द्र गुप्ता, लालू महाजन, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता डेरी वाले, सत्यकाम गोयल, धर्मेन्द्र गुप्ता, राकेश गर्ग, सुधीर बाबू आर्य, दीपक अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, गौरव अग्रवाल, नवनीत माहेश्वरी, सचिन गर्ग, ग्रीस गुप्ता, रमेश चन्द्र कमल, रघुप्रकाश गुप्ता, उमेश गुप्ता, नीटू चौधरी, रमाशंकर माहेश्वरी, आनन्द कुमार माहेश्वरी, मुकेश कुमार माहेश्वरी, आशीष गुप्ता, मानवेन्द्र चौधरी, विपुल गुप्ता, योगेश शर्मा, प्रिंस अग्रवाल आदि मौजूद थे।