{"_id":"62bcaa6ad323280b2408fab7","slug":"vhp-bajrang-dal-leaders-put-under-house-arrest-yet-effigies-were-burnt-aligarh-news-ali295000046","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप, बजरंग दल नेता किए गए नजरबंद, फिर भी फूंके गए पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप, बजरंग दल नेता किए गए नजरबंद, फिर भी फूंके गए पुतले
विज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को पुतला छीनते पुलिसकर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर में कपड़ों की सिलाई का काम करने वाले कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में बुधवार को शहर में तीखी प्रतिक्रिया हुई। कहने को पुलिस सतर्क थी। विहिप व बजरंग दल के नेताओं को नजरबंद भी किया, बावजूद इसके दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान पहुंचकर आतंकवाद का पुतला फूंका। जलते पुतले को लेकर कार्यकर्ता दौड़े तो पुलिस ने भी दौड़ लगाकर पुतला छीन लिया। इसके साथ ही दोनों संगठनों के दर्जन कार्यकर्ता हिरासत में ले लिए गए, जिन्हें क्वार्सी थाने ले जाकर छोड़ दिया गया।
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने उदयपुर की घटना के विरोध में रामलीला मैदान में आतंकवाद का पुतला दहन प्रस्तावित किया था। इस पर सुबह से ही पुलिस सतर्क थी। रामलीला मैदान पर भारी फोर्स लगाया गया। वहीं विहिप नेता मुकेश राजपूत को उनके प्रतिभा कॉलोनी स्थित आवास पर जबकि बजरंग दल नेता भरत गोस्वामी को हाथरस से वापस आते समय मडराक टोल पर घेरकर उन्हें नजरबंद किया गया। भरत गोस्वामी के पीछे सुबह से पुलिस लगी थी। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अपने काम से जा रहे हैं, मगर पुलिस ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठा लिया और एक होटल पर रोक लिया।
उधर कार्यकर्ता रामलीला मैदान के इधर उधर एकत्रित हो रहे थे। अचानक डीएस कॉलेज से यह लोग निकलकर पहले अचलताल के पीछे हिंदू इंटर कॉलेज की ओर पहुंचे और वहां से आतंकवाद का पुतला फूंकने के साथ जलता हुआ पुतला हाथ में लेकर नारेबाजी करते हुए रामलीला मैदान की ओर जाने लगे। नारेबाजी सुनकर पुलिस हरकत में आई। कार्यकर्ता जलता पुतला लेकर रामलीला मैदान के सामने पहुंच चुके थे जहां पुलिस ने उनसे पुतला छीना और नारेबाजी कर रहे आधा दर्जन कार्यकर्ता हिरासत में ले लिए। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सभी को क्वार्सी थाने ले जाया गया। इनमें विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, महानगर उपाध्यक्ष आलोक शिवाजी, दिनेश शास्त्री, ठाकुर केदार सिंह, मयंक कुमार, योगेश वार्ष्णेय, ईशान श्रीवास्तव, विशाल देशभक्त, देव सोनी, करन शिवाजी, उमेश कुमार आदि थे। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया के कुछ कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए अचल ताल पर एकत्रित हुए थे। मगर उन्हें चेतावनी देकर हटा दिया गया। इधर, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में धनीपुर में इस घटना के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने दिया ज्ञापन
अलीगढ़। हिंदू जागरण मंच ने आर्य समाज मंदिर पर एकत्रित होकर कन्हैया की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। इस दौरान राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने व दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाने के साथ घटना की सीबीआई जांच की मांग की। इस मौके पर प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जादौन, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार,अमित राजा, भूमि संरक्षण जिला प्रचार प्रमुख अर्जुन कुमार, प्रमीत गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष, आचार्य मुकेश भारद्वाज, निरुपमा सिंह, हेम शांडिल्य, गुंजन, पूजा शर्मा आदि थे।
हत्याकांड इस्लामिक आतंकवाद के प्रति राजनीतिक कायरता : गौरव
अलीगढ़। इस घटना को लेकर बजरंग बल की बैठक हुई। इसमें गौरव शर्मा ने कहा कि यह एक असाधारण घटना है और इस बात की स्पष्ट परिणाम है कि देश इस्लामिक जेहाद की ओर अग्रसित हो रहा है। इसका मुकाबला करने के लिए सुदृढ़ नेतृत्व के साथ, सक्रिय, साहसी, सामाजिक शक्ति व भारत में शासन व्यवस्था में ढांचागत सुधार की आवश्यकता है। इस मौके पर विभाग संयोजक शेखर शर्मा, अमित भारद्वाज, अजय सिंह, रीतेश वर्मा, अजय गुप्ता, मोनू पंडित, सतीश मूर्ति, केशव मौजूद रहे।