फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vehicles will run at a speed of 30 on the Talab Chauraha Overbridge

Aligarh News: तालाब चौराहा ओवरब्रिज पर 30 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

Tue, 02 Sep 2025 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run at a speed of 30 on the Talab Chauraha Overbridge
तालाब चौराहा ओवरब्रिज पर अब सभी वाहन 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे। इससे अधिक की रफ्तार होने पर चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि और यातायात पुलिस की ओर से इस ओवरब्रिज पर गति सीमा का निर्धारण किया गया है, ताकि तेज गति के कारण कोई हादसा न हो।
कुछ दिन पहले तालाब चौराहा ओवरब्र्रिज पर तेेज गति से आ रहे एक स्कूटर व बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई थी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बुरी तरह घायल हो गए।
इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने यहां गति सीमा का निर्धारण किया है। लोनिवि की ओर से ओवरब्रिज पर जगह-जगह 30 किमी प्रति घंटा की गति रखने के चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं सड़क सुरक्षा के अंतरगत तयशुदा गति से अधिक चलने पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव कुमार वर्मा का कहना है कि गति निर्धारण के बोर्ड लगवा दिए गए हैं, वाहन चालकों को चाहिए कि वह अपनी साइड से यातायात नियमों का पालन करते हुए चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed