{"_id":"6432d9aed54507db800cd7e5","slug":"vehicle-crushed-son-died-mother-seriously-injured-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क किनारे खड़े होकर कर रहे थे वाहन का इंतजार, कैप्शूल वाहन ने कुचला, बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क किनारे खड़े होकर कर रहे थे वाहन का इंतजार, कैप्शूल वाहन ने कुचला, बेटे की मौत, मां घायल
Sun, 09 Apr 2023 08:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Apr 2023 08:58 PM IST
सार
सड़क किनारे खड़े होकर तीनों अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी जवां की ओर से आए तेज रफ्तार कैप्शूल वाहन ने सत्यवीर व रामकली को कुचल दिया। इससे सत्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकली गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
विस्तार
अलीगढ़ के जवां में रविवार की सुबह कस्बे में गैस एजेंसी के पास सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कैप्शूल वाहन ने मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी के गांव नारायनपुर उर्फ रसूलपुर नगला बंजारा निवासी संजय कुमार पुत्र होती सिंह अपने भाई सत्यवीर के साथ अपनी मां रामकली का इलाज करवाने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे। सुबह करीब पौने दस बजे जवां कस्बे में इंदू गैस एजेंसी के पास सड़क किनारे खड़े होकर तीनों अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी जवां की ओर से आए तेज रफ्तार कैप्शूल वाहन ने सत्यवीर व रामकली को कुचल दिया। इससे सत्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकली गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं संजय कुमार ने फोन कर अपने घरवालों को सूचना दी। हादसे के बाद वाहन को छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने हादसा करने वाले कैप्शूल वाहन को थाने में खड़ा कराया है। मृतक के भाई संजय कुमार की ओर से वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन